फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   An elderly woman working in the field suddenly disappeared a python had her head in its mouth Know here

Viral News: खेत में काम कर रही बुजुर्ग महिला अचानक हुई गायब, बेटे ने ढूंढा तो अजगर ने मुंह में दबा रखा था सिर

Thu, 17 Apr 2025 12:23 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 17 Apr 2025 12:23 PM IST
सार

Python Swallowed Woman: अगर आपकी नजर हटी तो तुरंत ही दुर्घटना घट जाती है। क्योंकि अजगर जैसे खतरनाक जीव घात लगाए बैठे रहते हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको एक ऐसी ही घटना के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे देख आपकी भी रूह कांप जाएगी।

विज्ञापन
An elderly woman working in the field suddenly disappeared a python had her head in its mouth Know here
अजगर ने निगला बुजुर्ग महिला का सिर{प्रतिकात्मक तस्वीर} - फोटो : freepik.com

विस्तार

सोशल मीडिया के इस दौर में हम दुनिया की सारी खबरों के बारे में जान सकते हैं। इंटरनेट का जमाना इतना आगे बढ़ गया है कि पलक झपते ही कोई भी खबर हम तक बड़ी आसानी से पहुंच जाती है। आपने सांप को इंसानों को निगलने की कई घटनाओं के बारे में सुना होगा, लेकिन अजगर के एक बुजुर्ग महिला को निगलने की यह खबर आपको हिलाकर रख देगी। अजगर आमतौर पर साउथ ईस्ट एशिया में मिलते रहते हैं। यहां के लोगों को खेतों और नदियों में काम करते वक्त अपनी सुरक्षा और सतर्कता सुनिश्चित करनी पड़ती है क्योंकि अगर आपकी नजर हटी तो तुरंत ही दुर्घटना घट जाती है। क्योंकि अजगर जैसे खतरनाक जीव घात लगाए बैठे रहते हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको एक ऐसी ही घटना के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे देख आपकी भी रूह कांप जाएगी।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुई यह खबर
हाल ही में, इंडोनेशिया से एक चौंकाने वाली घटना सामने आ रही है। इस घटना की कहानी एक महिला पर आधारित है, जो खेतों में काम कर रही होती है और काम करते वक्त ही उसके साथ एक भयावह घटना हो जाती है, जिससे उनकी मौत भी हो जाती है। दरअसल, खेतों में काम कर रही इस महिला का शव 23 फुट लंबे अजगर के मुंह में दबा हुआ मिला। खबरों की मानें तो यह महिला खेतों में काम कर रही थी और अचानक ही गायब हो गई, जब परिवार वालों ने ढूंढने की कोशिश की तो उनका शव एक अजगर ने निगला हुआ था।
विज्ञापन


अजगर ने बुजुर्ग महिला को निगला
वायरल हो रही इस खबर की मानें तो महिला खेत में काम करने के लिए काफी देर से घर से गायब थी। जब परिवार वालों को चिंता हुई और उन्होंने फौरन महिला को ढूंढने की कोशिश की तो नजारा उन्होंने देखा, उससे उनकी रूह कांप गई। द सन की रिपोर्ट की मानें तो बुजुर्ग महिला के बेटे ने इस घटना के बारे में बताते हुए कहा कि मैं हमेशा से ही उनके खेत में काम करने को लेकर चिंतित रहता था। वहां मैंने कई बार बड़े-बड़े सांप देखे हैं, लेकिन वह जब छोटी थीं, तब से ही खेत में काम करती थीं। इसलिए वह इन सांपों से बिल्कुल भी नहीं डरती थीं। वह काम करते हुए अपने पास एक टोकरी रखती थीं, लेकिन आज मुझे वो टोकरी अपने यार्ड में दिखी, जिसके बाद मुझे आभास हुआ कि यहां कुछ तो गड़बड़ हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तुरंत ही हो गई बुजुर्ग महिला की मौत
बेटे ने आगे बताया कि जब वह अपनी मां को ढूंढ़ने के लिए खेत में गए तो देखा कि एक 23 फुट लंबे अजगर ने उनका आधा शरीर निगल लिया है। बेटे ने अफरा-तफरी में आसपास के कुछ लोगों को बुलाया और अपनी मां को रेस्क्यू कर के बाहर निकाला तो उनकी मौत हो चुकी थी। बता दें कि इंडोनेशिया में पहले भी कई ऐसे मामले आ चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed