फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Amazing Animals ›   worlds oldest crocodile turns 114

7 हजार बच्चे पैदा कर चुका मगरमच्छ हुआ 114 साल का, सबसे पुराना!

Wed, 17 Dec 2014 02:17 PM IST
Updated Wed, 17 Dec 2014 02:17 PM IST
विज्ञापन
worlds oldest crocodile turns 114

दुनिया के सबसे बूढ़े मगरमच्छ को 114 साल के होने पर अगर आप भी बधाईयां देना चाहते हैं, तो दे दें। मंगलवार को वो पूरे 114 का हो गया।

विज्ञापन


साब्रेकिंग न्यूज के मुताबिक साल 1900 में बोट्स्वाना के ओकावैंगो डेल्टा में जन्मे हैनरी नाम के इस मगरमच्छ के जन्मदिन को पूरे धूम-धाम से मनाया गया।

साउथ अफ्रीका के स्कॉट्सबर्ग स्थित क्रॉकवार्ल्ड कंजर्वेशन सेंटर ने हेनरी के जन्मदिन को मनाया और उसके बारे में सभी कर्मचारियों को पूरी जानकारी भी दी।

उसके बारे में जानकारी देते हुए काफी अहम बातें भी पता चली। हेनरी की हिस्ट्री बताती है कि वो कई लोगों को खा चुका था।

हरकतों ने मगरमच्छ पकड़वाया

worlds oldest crocodile turns 114

उसका खौफ एक वक्त में इतना ज्यादा था कि बोट्स्वाना के पास रहने वाली एक जनजाति के लोग इससे काफी परेशान रहते थे।

अपनी जान को सुरक्षित रखने के लिए ही उन्होंने हाथियों को मारने वाले एक आदमी सर हेनरी को इस मगरमच्छ को पकड़ने के लिए बुलाया था।

इसके बाद सर हेनरी ने हेनरी को पकड़ लिया और लोगों ने तय किया इसे हमेशा के लिए बंधक ही बनाकर रखा जाए। ये भी पता चला कि हेनरी की पूरी जिंदगी में छह मादा साथियों बनी जिससे उसने 7000 तब बच्चे पैदा किए।

ये सभी महिला साथी अभी भी उसके साथ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed