इधर देखिए! यहां मछली ने तैराक को कर लिया किस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानी में गहरे उतरने वाले डाइवर्स अक्सर मछलियों को पकड़ कर या फिर छू कर ही अपना प्यार दिखाते हैं।
लेकिन डेली मेल में छपी खबर के मुताबिक हर किसी देखने वाले के लिए वो पल अद्भुत रहा जब समुद्र के अंदर एक मछली और डाइवर में किस हुआ।
डाइवर असल में अमेरिका के रोआटन स्थिन होनडुरास के समुद्र में तैर रहा था। उसके तैरने के सफर को सीजेर नलदी कैप्चर कर रहे थे। तभी हुआ कुछ हैरतअंगेज।
अनोखा था पल
डाइवर मॉरिलो के सामने अचानक ग्रूपर फिश नाम की मछली आई।
देखते ही देखते दोनों ने एक-दूसरे को किस किया।
ऐसा करते हुए सीजेर उनकी तस्वीरें खींच रहा था। उसने बताया कि फिश पानी में किसी होल से बाहर निकली और उसने मॉरिलो को किस किया।
नहीं भूलेंगे पल
ऐसा करने के बाद मॉरिलो जब पानी से बाहर निकले, तो उन्होंने बताया कि मछली को किस करने का अहसास वो कभी नहीं भूल सकेंगे।
मॉरिलो ने उस बड़ी मछली को छाती से लगाकर तस्वीरें भी खिंचवाई।
आपको बता दें कि ग्रूपर मछलियां अन्य मछलियों की तरह इंसानों से नहीं डरती हैं।