फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Amazing Animals ›   vast crab found in kent waters

दिखा 50 फुट का केकड़ा, आप भी देखें ये तस्वीरें

Tue, 14 Oct 2014 08:01 AM IST
Updated Tue, 14 Oct 2014 08:01 AM IST
विज्ञापन
vast crab found in kent waters

कितना भी बड़ा हो, हम किसी केकड़े को एक कमरे के आकार से ज्यादा बड़ा होने के बारे में नहीं सोच सकते। लेकिन डेली मेल में छपी खबर के मुताबिक हाल ही में ब्रिटेन के विसटेबल में इतने बड़े केकड़े को देखा गया जो कई गज बड़ा है।

विज्ञापन


वो इतना बड़ा है कि उसमें कई इमारतें, बोट और बड़े-बड़े खंभे भी छोटे ही दिखें। माना जा रहा है कि इस केकड़े का आकार 50 फुट का है।

इसे केंट के बंदरगाह के किनारे देखा गया जहां ये हल्के पानी में रूका हुआ था। देखने से वो खाने वाले केकड़े जैसा ही दिख रहा था और किसी आम केकड़े से लगभग पांच गुना ज्यादा बड़ा था।

विज्ञापन

हो सकता है एक झूठ

vast crab found in kent waters

ये जो तस्वीरें आप देख रहें हैं इसकी पु‌ष्टि नहीं की जा सकी है। ये भी कहा जा रहा है‌ कि ये सिर्फ जमी हुई रेत का बड़ा सा टीला हो सकता है जो पानी के अंदर किसी केकड़े सा दिख रहा है।

वहीं लोग इसके नकली या यूं कहें कि फेक होने की बात भी कह रहे हैं। डेली एक्सप्रेस से बात करते हुए एक शख्‍स ने बताया कि ये तस्वीर उसने पिछले साल ली थी जब वो अपने बेटे के साथ गर्मियों की छुट्टियों में घूमने गया था।

उसके मुताबिक पानी में वो चीज हिल सी रही थी, इसलिए उसकी तस्वीर लेना बेहतर लगा। लेकिन अंत में उसको पता चला कि अब तक का सबसे बड़ा केकड़ा जापान का स्पाइडर क्रैब है जो 12 फीट से भी ज्यादा बड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed