फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Amazing Animals ›   two headed snake found

किसान को मिला दो-मुंहा सांप, आप भी देखें तस्वीरें

Thu, 11 Sep 2014 10:45 AM IST
Updated Thu, 11 Sep 2014 10:45 AM IST
विज्ञापन
two headed snake found

तुर्की के उत्तर पश्चिमी इलाके में एक किसान को एक दोमुंहा सांप मिलने की ख़बर है।

विज्ञापन


बीबीसी के मुताबिक तुर्की के गिरेसन के ब्लैक सी प्रांत में यह सांप पाया गया है। अंताल्या शहर में रेंगने वाले जीवों को रखने की एक जगह पर इसे रखा गया है।
 
सांप की देख-भाल कर रहे ओज़गुर एरेल्दी कहते हैं कि इसके आकार के कारण इस पर लगातार नज़र रखने की जररूत है।

वे कहते हैं, "चूंकि सांप के दो मुंह हैं इसलिए इसकी गर्दन सामान्य सांपों की तुलना में पतली है। ये सांप अपने शिकार को पूरी तरह से निगल कर पचा लेता है. अगर आप इस सांप को बड़ी खुराक देते हैं तो इसका दम घुट सकता है इसलिए हम इसे छोटी छोटी खुराकों में खाना दे रहे हैं।"
विज्ञापन


हालांकि ये सांप अभी कम उम्र है और तेज भागने वाले सांपों की नस्ल का लगता है।

शिकारियों की नज़र

two headed snake found

अंताल्या एक्वेरियम के रेंगने वाले जीवों को रखने की जगह पर काम करने वाले कुनेयत एल्पगुवेन बताते हैं कि दोमुंहे सांप के जंगल में बचने के आसार बहुत कम होते हैं।

वे कहते हैं, "दोमुंहा होना इसके लिए मुसीबत है। शरीर के इस तरह के ढांचे की वजह से शिकार पर हमला करना इसके लिए हमेशा मुश्किल होता है जबकि शिकारियों की इस पर हमेशा नजर रहती है।"

यह सांप अभी दो हफ्ते का ही है और एल्पगुवेन का कहना है कि अगले कुछ महीनों के भीतर इस सांप की लंबाई 20 सेंटीमीटर हो जाने की संभावना है।

इस महीने की शुरुआत में पश्चिमी तुर्की के एक सागर तट पर दोमुंहे डॉल्फ़िन के बहकर आने की खबर भी छप चुकी है।

पहली बार दिखा दो सिर वाला डॉल्फिन, डालें नजर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed