फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Amazing Animals ›   This Is Why Zurich Police Advice Dog Should Wear Shoes

आखिर क्यों कुत्ते के लिए जूते जरूरी होने की अपील कर रही है पुलिस, वजह भी जान लें

Fri, 03 Aug 2018 04:01 PM IST
बीबीसी, हिंदी
बीबीसी, हिंदी Updated Fri, 03 Aug 2018 04:01 PM IST
विज्ञापन
This Is Why Zurich Police Advice Dog Should Wear Shoes
गर्म जमीन पर चलने से कुत्तों के पैर जल सकते हैं

ज्यूरिख में स्विस सिटी की पुलिस ने कुत्ते पालने वाले लोगों से अपील की है कि वो अपने पालतू मित्रों के लिए जूते खरीदें। पुलिस ने यह अपील रिकॉर्ड तोड़ गर्मी को देखते हुए की है।

विज्ञापन


सरकारी चैनल एसआरएफ के मुताबिक ज्यूरिख पुलिस ने "हॉट डॉग अभियान" की शुरुआत की है, जिसमें वे लोगों को जागरूक कर रहे हैं कि वो अपने पालतू मित्रों की रक्षा इस गर्म मौसम में कैसे करें।पुलिस यह बता रही है कि गर्म जमीन उनके पालतू मित्रों के पैरों के लिए असहनीय हो चुकी है और उन्हें इससे बचाने के लिए इंतजाम करना चाहिए।

विज्ञापन

पूरे यूरोप के लिए इस साल की गर्मी अपने रिकॉर्ड स्तर पर है। वहां गर्म हवाएं चल रही हैं। लोगों को इससे बचने के लिए सरकार कई हिदायतें और सेवाएं दे रही है। इस साल की पड़ने वाली गर्मी ने अभी तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। जुलाई में स्विटजरलैंड का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया था, जो यहां के लिए अधिक माना जाता है।
स्विसइंफो न्यूज वेबसाइट के मुताबिक देश के कई हिस्से सूखे की चपेट में हैं। ज्यूरिख पुलिस के प्रवक्ता माइकल वॉकर का कहना है कि 30 डिग्री तापमान का एहसास जमीन पर 50-55 डिग्री जैसा है और यह कुत्तों के लिए परेशानी खड़ा कर सकता है।

उन्होंने एसआरएफ से कहा, "गर्म जमीन पर चलने से कुत्तों के पैर जल सकते हैं, ठीक इंसानों की तरह।" ज्यूरिख पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि सैर पर कुत्ते ले जाने से पहले वो जमीन का तापमान को माप लें। इसके लिए वो अपनी हथेली को जमीन पर पांच सेकंड के लिए रख कर देखें।
अगर कार से कुत्तों को कहीं ले जाया जा रहा है तो पानी की उपलब्धता भी सुनिश्चित करने की सलाह दी गई है। ज्यूरिख पुलिस ने अपने एक फेसबुक पोस्ट में धूप में उन रास्तों पर नहीं जाने की सलाह दे रहे हैं, जो अलकतरे से बने हैं। साथ ही कुत्तों को जूते पहनाने की सलाह के साथ छोटे कुत्तों को ही कहीं ले जाने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed