{"_id":"59c35d894f1c1b91688b5bd1","slug":"the-labrador-is-teaching-bengaluru-about-road-safety","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यहां कुत्ता सिखाता है लोगों को ट्रैफिक के नियम, ये है उसका खास तरीका","category":{"title":"Amazing Animals","title_hn":"जीव-जंतु","slug":"amazing-animals"}}
यहां कुत्ता सिखाता है लोगों को ट्रैफिक के नियम, ये है उसका खास तरीका
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 21 Sep 2017 12:11 PM IST
विज्ञापन
आपने अक्सर लोगों को बिना हेलमेट के सवारी करते देखा होगा... कुछ लोग हेलमेट लगाते भी हैं तो केवल ट्रैफिक पुलिस और चालान कटने के डर से... लेकिन क्या कभी आपने सोचा है कि लोग एक कुत्ते के डर से ट्रैफिक के नियम मानने लगे हों...आप सोच रहे होंगे ये क्या बात हुई... एक कुत्ते की वजह से कैसे कोई ट्रैफिक नियम मान सकता है। तो आइए हम बताते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
हेलमेट न पहनने वालों पर लगता है भौंकने
बंगलुरु में ट्रैफिक नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने का जिम्मा एक लैब्राडोर ने उठाया है। इस कुत्ते का नाम हनी है जो सड़क पर बैठकर ट्रैफिक नियम न मामने वालों को सबक सिखाता है। ये कुत्ता इतना स्मार्ट है कि हेलमेट न पहनने वालों पर भौंकने लगता है।
विज्ञापन
शॉर्ट फिल्म में भी किया गया है हनी का इस्तेमाल
इस कुत्ते का इस्तेमाल एक शॉर्ट फिल्म में भी किया गया है। ये ऐसे लोगों पर ही भौंकता है जो ड्राइविंग के दौरान हेलमेट नहीं पहनते या सीट बेल्ट नहीं लगाते।