क्या ये है दुनिया का सबसे छोटा गधा? तस्वीरें देख तय कीजिए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपने अपनी जिंदगी में इससे छोटे गधे को पहले कभी नहीं देखा होगा। इस 13 किलो के संभवत: दुनिया के सबसे छोटे गधे का नाम डिंकी है और इसने ब्रिटेन के डेवॉन में डॉन्की सेंचुरी में जन्म लिया है।
डेली मेल के मुताबिक ये देखने में इतना छोटा है कि कोई बूट या फिर गुलदस्ता जैसी चीज भी इसके आगे ऊंची ही दिखे।
लेकिन कमाल की बात तो ये है कि डिंकी वाकई सुंदर तो है और साथ ही उतनी नटखट भी।
रखा जाता है ख्याल
डिंकी का वजन घोड़े के बच्चे के एक चौथाई है और वो अपनी मां के साथ दिन भर सेंचुरी मं घूमता रहता है।
डिंकी को संभालने वाले मालिक ने बताया कि वो एकदम फिट है और ब्रिटेन का सबसे छोटा गधा है।
अपने से किया अलग
डिंकी के पैदा होने से पहले उसकी मां समर मेंचेस्टर में एक परिवार के घर में रहती थी।
लेकिन जब वो लोग समर की केयर करने के काबिल नहीं रह गए, तो उन लोगों ने उसे सेंचुरी भेज दिया।
सेंचुरी में जानवरों के बीच ब्रीडिंग नहीं होने दी जाती है लेकिन समर जब आई थी तभी से प्रेगनेंट थी और फिर बाद में डिंकी का जन्म हो ही गया।