पालतू अजगर निगल गया चिमटा, दंग करती तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड में ऐरॉन राउस के घर में विंन्स्टन नाम का अजगर रहता है। वो ऐरॉन का पालतू जानवर है। अब जानवर पाला है तो उसे वक्त पर खाने के लिए तो देना ही पड़ेगा।
डेली मेल के मुताबिक ऐरॉन ने भी अपने अजगर को एक चूहा खाने को दिया। मालिक ने गलती ये कि की चूहे पकाकर उसे भट्टी से निकालकर सीधे चिमटे के साथ ही अजगर को दे दिया।
अब अजगर को भी क्या पता क्या खाना है और क्या नहीं। उसने चूहा तो खा ही लिया साथ ही चिमटे को भी निगल गया। हो सकता है उसने चूहे के साथ चिमटे को भी खाने की चीज समझ बैठने की भूल की होगी।
नहीं मिल रहा था चिमटा
ऐरॉन ने बताया कि उसके अजगर विंसटन की हालत चूहा खाने के बाद खराब दिख रही थी। उसे देख कर ही लग रहा था कि उसने शायद चिमटा भी निगल लिया था।
चिमटा भी दिखाई ना देने की वजह से विंन्सटन को ऍरोन वेटनरी डॉक्टर के पास लेकर गए। अब हालत ये थी कि खुद डॉक्टर भी जांच के बाद पायथन की हालत देखकर दंग थे।
उन्होंने बताया कि अजगर ने वाकई चिमटा गटक लिया है। अब उसकी सर्जरी करनी होगी। अजगर के पेट से चिमटा निकालने की तैयारी हो रही है। जल्द ही उसे इस पीड़ा से मुक्त कर दिया जाएगा।