VIDEO: मरे अजगर को फाड़ा, पेट से निकला एक और अजगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस अजीबोगरीब तरीके से फूले और मरे हुए अजगर पर जब कुछ लोगों की निगाह गई, तो वो खुद को रोक नहीं पाए और पहुंच के उसके मरे हुए बॉडी के पास।
मिरर के मुताबिक समूह के इन लोगों ने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि अजगर के पेट फूले रहने की वजह कुछ और नहीं बल्कि उसके अंदर पड़ा हुआ एक और अजगर था।
अपनी जिज्ञासा शांत करने के लिए समूह के एक शख्स ने इस पायथन को फाड़ दिया। चाकू से काटने पर जो दिखा, उस पर भरोसा किया जा सकना बिल्कुल मुश्किल ही था।
अजगर के बराबर का अजगर
जब अजगर को फाड़ा गया तो भरोसा नहीं हुआ उन्हें देखकर की उसके मृत शरीर में एक उसी के बराबर अजगर पड़ा हुआ था।
पूरा देखने के लिए उसने अजगर को अच्छे से फाड़ा और पेट से दूसरे अजगर को निकालकर आजू-बाजू रख दिया। ये उस अजगर का आखिरी भोजन रहा होगा।
उसे खाने के बाद ही वो मर गया। अजगर के दांत, दबाव की क्षमता और कस देने की काबिलियत इतनी होती है कि ऐसा कर सकना मुमकिन हो सकता है।