प्रेगनेंट चिड़िया ने जब भरी उड़ान, देखिए अनोखी तस्वीरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपने चिड़ियों को उड़ते हुए तो कई बार देखा होगा। लेकिन, जब वो प्रेगनेंट होती हैं, तब उन्हें देखा है?
हो सकता है कि आपके दिमाग में मुर्गियों की तस्वीरें आ रही हों, जिन्हें हमनें असलियत या फिर तस्वीरों में प्रेगनेंसी के दौरान बैठे हुए देखा है।
पर, कभी देखा है आपने उड़ती हुई ऐसे चिड़िया जो प्रेगनेंट हो और उसका बेबी बंप भी साफ नजर आ रहा हो? डेली मेल में प्रकाशित खबर के मुताबिक अब पहली बार ऐसी चिड़िया को उड़ते हुए कैमरे में कैद किया गया जो प्रेगनेंट है।
हिंद महासागर के ऊपर का नजारा
तस्वीरों में तो आप देख ही सकते हैं कि कैसे ये चिड़िया उड़ान भर रही है। आपको बता दें कि ये हिंद महासागर के ऊपर उड़ रही थी। ये मैसकरीन पैटरेल नाम की प्रजाति की चिड़िया है।
कई वैज्ञनिक इस विलुप्त होती प्रजाति के बारे में जानने और उस पर रीसर्च करने के मकसद से वहां पहुंचे थे। इतने में उन्हें ये अनोखा नजारा दिखा जिसे कैमरे में कैद किया गया।
वैज्ञानिकों ने बताया कि सी बर्डस यानी के नदियों और समुद्रों के पक्षी के बदन पर ज्यादा पंख होते हैं। ये उन्हें पूरी तरह से गीला होने से बचाते हैं। लेकिन उड़ान के दौरान उनका पेट देखा जा सकता है।
इससे पहले नहीं देखा होगा ऐसा भेड़! आप भी डालें एक नजर
जब एक वक्त बाद मिले, ऐसे मिले गले...देखें तस्वीरें
अपनी खिदमत कराने के लिए पांडा ने किया प्रेगनेंट होने का नाटक!