फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Amazing Animals ›   pigeons are intelligent enough to understand concepts In comparison with humans

इंसानों से भी तेज चलता है कबूतरों का दिमाग, शोध में सामने आई बात

Wed, 06 Dec 2017 11:02 AM IST
amarujala.com, Presented by: राजेश सैनी
amarujala.com, Presented by: राजेश सैनी Updated Wed, 06 Dec 2017 11:02 AM IST
विज्ञापन
pigeons are intelligent enough to understand concepts In comparison with humans
demo
कबूतरों के बारे में जितना हम सोचते-समझते हैं, वे उससे कहीं ज्यादा समझदार होते हैं। एक शोध में यह बात सामने निकलकर आई है कि कबूतरों के पास इंसानों से कहीं अधिक तेज बुद्धि होती है। 
विज्ञापन


ज्ञात हो प्राचीनकाल में कबूतरों को 'संदेशवाहक' के बतौर इस्तेमाल किया जाता था। दरअसल, इनकी सबसे बड़ी खासियत 'टाइम' और 'स्पेस मैनेजमैंट' की है। शायद इसलिए ऐसा किया जाता था। 
विज्ञापन


 

pigeons are intelligent enough to understand concepts In comparison with humans
demo
बोफिन नामक शोधकर्ता बताते हैं कि कबूतरों की याददास्त गजब की होती है। वे एक बार जिस चीज को देख लेते हैं, उसे भूलते नहीं है। शोधकर्ता बताते हैं कि इसलिए वे एक इंसानी दिमाग से कहीं ज्यादा चीजों को याद रख पाते हैं। 

शोध में यह बात भी सामने आई है कि कबूतर अपने दिमाग में एक आम इंसान से कहीं ज्यादा डाटा स्टोर कर सकते हैं। यहां तक कि वे स्टीफन हॉकिंग को भी इस मामले में पीछे छोड़ सकते हैं। इस बात से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि कबूतर अपने दिमाग में कितना डाटा स्टोर कर सकते हैं।

 

pigeons are intelligent enough to understand concepts In comparison with humans
pigeon
अमेरिका के लोवा विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने अलग-अलग पक्षियों पर एक प्रयोग किया, जिनमें सबसे सफल प्रयोग कबूतरों पर रहा। एक कबूतर को एक कंप्यूटर स्क्रीन पर पहले दो से आठ सेकंड के लिए 6 सेमी से 24 सेमी तक की क्षैतिज रेखाएं दिखाई गई।

इसके बाद कबूतर के सामने अलग-अलग साइन सिंबल रखे गए जिनमें से कबूतर को कंप्यूटर स्क्रीन पर पहले दिखाए गए सिंबल की पहचान करनी थी। इस प्रयोग में निर्णय लेने में सबसे कम समय कबूतर ने लिया। इसका मतलब यह हुआ कि निर्णय लेने में कबूतर ज्यादा समय नहीं लेते।
 
 
विज्ञापन

pigeons are intelligent enough to understand concepts In comparison with humans
pigeon
अक्सर तुरंत निर्णय लेने की स्थिति में इंसान फेल हो जाते हैं, लेकिन कबूतर बेहद कम समय में सही निर्णय लेते हैं। इस शोध में भी यह स्पष्ट हो गया है कि कबूतरों का मूल्यांकन करने का तरीका सबसे तेज है।

वैज्ञानिकों इस प्रकिया को हाई लेवल 'abstract decision making' बताते हैं। कहते हैं कि पक्षियों में कबूतरों के अलावा यह खूबी मछलियों में भी पाई जाती है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed