फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Amazing Animals ›   oldest fossil of dinosaur found

मिला सबसे बड़े डायनासोर का जीवाश्म, दंग कर देगा आकार

Sat, 13 Sep 2014 10:14 AM IST
Updated Sat, 13 Sep 2014 10:14 AM IST
विज्ञापन
oldest fossil of dinosaur found

अर्जेंटीना में सबसे बड़े डायनासोर ड्रेडनॉटस का जीवाश्म मिला है। इससे पहले इतने बड़े डायनासोर का जीवाश्म नहीं खोजा गया था।

विज्ञापन


वैज्ञानिकों का कहना है कि उन्हें 70 प्रतिशत हड्डी के जीवाश्म मिले हैं जिससे इसके आकार का अनुमान लगाया जा सकता है।

उन्होंने इसका आकार 26 मीटर तक बताया है जो कि दो बसों को एक लाइन से आगे-पीछे लगाने के बाद भी इससे ज़्यादा होगा और इसका वजन करीब 60 टन बताया गया है।

बढ़ता साइज

oldest fossil of dinosaur found

महत्वपूर्ण यह है कि इसके हड्डियों के विश्लेषण से पता चला है कि इसका साइज मरने के वक्त भी बढ़ता जा रहा था।

पैटागोनियन पहाड़ी जहां इसे पाया गया है, वहां विनाशकारी बाढ़ की वजह से जीवन छोटा होता है।

7.7 करोड़ साल पुराने इस जीवाश्म के बारे में विस्तार से साइंटिफिक रिपोर्ट्स जर्नल में छपा है। इस खोज दल का नेतृत्व अमरीका में फिलाडेल्फिया स्थित ड्रेक्सल यूनिवर्सिटी के केनिथ लैकोवारा ने किया।

उन्होंने बताया, "इस डायनासोर का विशाल आकार डरावना है। लेकिन ये जिस परिवेश में था, वहां ऐसा कुछ भी नहीं रहा होगा जिसका ये शिकार कर सकें और अपने बड़े आकार की वजह से यह हमला करने में अक्षम रहे हों।"

विज्ञापन
विज्ञापन

डरावना आकार

oldest fossil of dinosaur found

ये लंबी गर्दन वाला डायनासोर कभी धरती पर रहने वाला सबसे बड़ा जानवर हुआ करता था. ये डायनासोर शाकाहारी था.

इससे पहले दक्षिण अमरीका में अर्जेंटीनोसॉरस नाम के सबसे बड़े डायनासोर के जीवाश्म खोजे गए थे। जिसके वजन का अनुमान 100 टन लगाया गया था।

लेकिन चूंकि इसकी आधी दर्जन हड्डियां ही मिल पाई थीं, इसलिए ये नई खोज ज़्यादा दिलचस्पी पैदा करती है।

इसकी खोपड़ी नहीं बची है, लेकिन शरीर के बाकी हड्डियों में आधा बचा हुआ है। महत्वपूर्ण हड्डियों की बात करें तो उसका कम से कम दो तिहाई बचा है जो इसके सबसे बड़े डायनासोर होने के दावे को मज़बूत करता है।

किसान को मिला दो-मुंहा सांप, आप भी देखें तस्वीरें

प्रेगनेंट चिड़िया ने जब भरी उड़ान, देखिए अनोखी तस्वीरें

अपनी खिदमत कराने के लिए पांडा ने किया प्रेगनेंट होने का नाटक!

जब एक वक्त बाद मिले, ऐसे मिले गले...देखें तस्वीरें



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed