मिला अजीबोगरीब जानवर, नहीं देखा गया कभी भी पहले
डेली मेल के मुताबिक ये अंजान सा जानवर भूरे रंग में था और ये किस प्रजाति का था, बताना मुश्किल ही लगा। ऐसा जानवर कभी देखा नहीं गया। इस बात के भी कोई प्रमाण नहीं मिले कि ये पानी से यहां तक आ पहुंचा है।
जैसा कि आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि इस जानवर के दांत बहुत ही पैनीले हैं और पंजे भी काफी खतरनाक दिखते हैं।
पहले भी आ चुका है ऐसा मामला
आपको बता दें कि सैन डियैगो में साल 2012 के जून के महीने में एक ऐसा ही रहस्यमयी जानवर देखा गया था। इस तस्वीर को जॉश मेनार्ड ने खींचा था।
19 साल के जॉश लेक ताहो के रहने वाले हैं। उनके मुताबिक वो जानवर दो फीट लंबा था और किसी सूअर जैसा सा दिखता था। उसके पेट पर काफी चर्बी थी और उसके दांत भी किसी मॉन्स्टर जैसे थे।
उनकी इस तस्वीर ने काफी हलचल मचाई थी।