चलती वॉशिंग मशीन में कुत्ते को डाला और फिर...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपने एक से एक बिगड़े लड़कों के किस्से सुने होंगे। लेकिन, इस लड़के की कहानी जैसा पहले कोई नहीं। एग्जामिनर डॉट कॉम के मुताबिक चीन के एक लड़का एक अप्रवासी चीनी है।
उसने अपने कुत्ते को चलते वॉशिंग मशीन में डाल दिया। कुत्ता वॉशिंग मशीन से निकलने के लिए पानी के ऊपर आने की कोशिश कर रहा था। लेकिन, कुत्ते को बाहर निकालने के बजाय जैकी लो नाम के इस लड़के ने उसकी तस्वीर खींची और फेसबुक पर अपलोड कर दिया।
फोटो अपलोड करने के साथ ही उसने लिखा कि ये कुत्तों को जल्दी नहलाने का सबसे अच्छा तरीका है। उसके ऐसा करते ही लोगों के कमेंट्स की बरसात शुरू हो गई।
नहीं पसंद किया किसी ने
बेजुबान जानवर के साथ ऐसी हैवानियत बरतने पर लोगों ने लड़के को बहुत बुरा-भला फेसबुक पर ही सुनाया। फेसबुक पर ही एक बंदे ने पूछा कि क्या अब कुत्ता जिंदा है या मर गया?
तो इस पर लो ने कहा कि वो मर चुका है और क्या तुम देखना चाहते हो? इसके बाद ही लो के खिलाफ एक पेटिशन फाइल हो गई जिसपर 20000 से ज्यादा लोगों ने अपने हस्ताक्षर किए। सभी का कहना है कि जानवर पर ऐसी बर्बरता करने वाले को कानून को छोड़ना नहीं चाहिए।
फेसबुक पेज के माध्यम से से पुलिस ठीक-ठीक बता नहीं पाई है कि आखिर वो लड़का रहता कहां हैं। ये भी पता नहीं लगाया जा सका है कि जैकी लो इस लड़के का असली नाम है या नहीं।
मैं चला चीन
लो ने अपने फेसबुक पेज पर वापस लिखा कि अगर कोई उसे तलाश रहा है तो उसे चीन आना चाहिए। वो वहीं जा रहा है।
पुलिस ने इस कहा कि अगर वो उसे तलाश लेती है तो उसे तीन सालों की जेल और 32000 डॉलर का जुर्माना लगेगा। इसके बाद भी लो अभी तक फेसबुक पर शांत नहीं हुआ है।
उसने अपने इस काम के बाद अपना स्टेटस कंटेन्ट लिख दिया है। उसे अपने काम से कोई भी असंतुष्टि नहीं है। उसकी तस्वीरें देख कर माना जा रहा है कि वो बहुत ही अमीर है। पार्टियां करना और रूपए उड़ाना ही बस उसका एक मात्र काम है।
प्रेगनेंट चिड़िया ने जब भरी उड़ान, देखिए अनोखी तस्वीरें
जब एक वक्त बाद मिले, ऐसे मिले गले...देखें तस्वीरें
सावधान! मरे हुए सांप भी मार सकते हैं आपको
इससे पहले नहीं देखा होगा ऐसा भेड़! आप भी डालें एक नजर