शेर नहीं रहा जंगल का राजा, बना भीगी बिल्ली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शेर का नाम आते ही हम थर-थर कांपने लगते हैं। लेकिन अब आप मान लीजिए कि जंगल के सबसे डरे और सहमे हुए जानवरों की लिस्ट में शेरों का नंबर सबसे टॉप पर आता है।
हम ऐसा इसलिए कह रहें हैं क्योंकि इस साल शेरों ने ये खुद ही साबित कर दिया। यकीन से बिल्कुल इतर शेरों के बड़े समूह को छोटे से जानवरों ने डरा भगाया है। अब इसी मामले को लीजिए।
हाल ही में साउथ अफ्रीका के लॉनडोलोजी गेम रिजर्व, जो क्रूगर नेशनल पार्क के निकट है, में पॉरक्यूपाइन नाम के छोटे से जीव को 17 शेरों ने घेर लिया। इसके बाद वो उसे खाने के पीछे लपक पड़े।
पॉरक्यूपाइन ने एक नहीं बल्कि 17 शेरों को अपनी सूझ-बूझ और चालाकी से काफी देर तक रोके रखा। खुद पर हमला भी नहीं करने दिया।
इसके बाद क्या था काफी देर तक नन्हें जीव के आजू-बाजू घूमते रहे जंगल के 17 शेरों को कुछ समझ नहीं आया और अंत में वो पॉरक्यूपाइन को वहां से छोड़कर चलते बने।
रात के समय बने इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अंत में पॉरक्यूपाइन की ही जीत हुई।
लो भई! एक बेबी हाथी ने किया 14 शेरों का सफाया
साउथ अफ्रीका के जांबिया के नॉरमन कार सफारीज चिनजौंबो कैंप में शेरों और हाथियों की ऐसी भिड़ंत देखने को मिली जिसपर यकीन करना मुश्किल था।
नदी किनारे एक सालभर के हाथी के पीछे 14 शेर पड़े हुए थे। नन्ही जान को बचाने के लिए वहां कोई ना था। इनमें से दो बड़े शेर हाथी के ऊपर ही चढ़ बैठे और छोड़ने को तैयार ना थे।
शुरुआत में ऐसा लगा कि हाथी को घुटने टेकने ही पड़ेगें। शेरों की पकड़ उसपर इतनी मजबूत थी कि लगा कि उसका सफाया निश्चित है।
पर हाथी ने भी दिखा ही दिया कि वो भी एक खतरनाक है। अभी उम्र से कच्चा जरूर है पर उसके खुद को बचाने के तरीके शानदार।
इस वीडियो वहां घूमने आए जर्नलिस्ट जेश नेश ने कैप्चर किया। उनके साथ उस वक्त कई दोस्त भी थे।
आठ-आठ शेर, कहां गई शेरदिली?
ये हम सभी का सवाल है। शेरों को उनकी निडरता के लिए इस हद तक माना जाता है कि शेरदिली नाम का टर्म हम इंसानों में भी प्रचलित है।
पर यहां शेरदिली तो फुस्स होती दिखी। हनी-बैजर नाम का जानवर एक नहीं बल्कि आठ शेरों पर भारी पड़ा।
ये तस्वीरें हैं साउथ अफ्रीका के बोट्स्वाना के सेलिंडा रिजर्व की जहां देखा गया कि कैसे जंगल के राजा छोटे जानवर के सामने भीगी बिल्ली बनें।
हनी बैजर घुटने टेकने को जरा भी राजी नहीं दिख रहा है। चार शेरनियों को जब लगा कि मामला उतना आसान नहीं जितना उन्हें लग रहा था, तो अब लड़ाई लड़ने बाकी के चार शेर धमक पड़े।
हनी बैजर तो इतना चालाक निकला कि पहले सभी शेरों को बड़ी चालाकी से अपने बिल के करीब तक ले गया। इसके बाद बड़ी ही तेजी से उसके अंदर भाग गया। शेर और शेरनियां बस देखते ही रह गए और छोटा सा शिकार उन्हें मात देकी चला भी गया।
भैंसों ने लगाई शेरों की वाट!
शेरों की भिड़ंत में ये महा-झगड़ा अभी सबसे ताजा है। हाल ही में साउथ अफ्रीका के क्रूगर नेशनल पार्क में चार शरों ने मिलकर एक भैंस के ऊपर चढ़ उसे अपना शिकार बनाने की कोशिश की।
लेकिन उन्हें शायद इस बात का अंदाजा नहीं था कि भैंस भी उनपर भारी पड़ सकते हैं। अपने समूह के भैंस को शेरों की मुंह में जाते देख वो बर्दाश्त नहीं कर पाए और सभी के सभी शेरों पर टूट पड़े।
एक पल को तो लगा कि शेर भैंस को मार ही डालेंगे। पर ऐसा नहीं हुआ। सभी भैंसों ने मिलकर शेरों को बुरी तरह हराया।
इस खूनी भिड़ंत में भैंस को थोड़ी चोटें तो आई लेकिन शेरों को भगा वो अपने पूरे समूह के साथ शान से बनता चले।
मगरमच्छ ने बजा दी बैंड
शेर को हम शिकार नहीं शिकारी के रूप में देखते हैं जो अपने सामने पड़ने वाले किसी भी जानवर को बख्शता नहीं है। पर, यहां मामला अलग था।
ये शेर पानी के अंदर पानी के मजे लेने गया था। लेकिन उसे इस बात को कोई अंदाजा नहीं था कि पानी में जाने के सेंकेंड बाद ही उसे एक मगरमच्छ अपने दबिश में ले लेगा।
शेर मगर का भोजन बन ही चुका था। लेकिन शेर ने पानी में भागना भी बंद नहीं किया और दबिश में आते ही दौड़ लगाई।
इसके बाद वो अपनेआप को सुरक्षित निकाल बाहर करने में सफल हुआ। उसे चोट तो यकीनन आई होगी लेकिन उसने अपनी जान किसी हाल बचा ली।
नन्हे जानवर ने शेरों को बनाया उल्लू
पंगोलिन एक ऐसा जीव होता है जिसकी त्वचा काफी कड़ी होती है। वो चाहे तो अपने आप को घुमा भी सकता है। किसी गेंद सा।
देखने वाले जानवर तो क्या किसी इंसान को भी ये पता ना चले कि बॉल जैसी दिखने वाली ये चीज के अंदर असल में एक जीव लिपटा हुआ है।
फिर क्या था, सभी शेर बस ये ढूंढते ही रह गए कि आखिर ये गोल चीज है क्या, लेकिन वो कभी पता ही नहीं लगा पाए।
आखिरकार पंगोलिन ने शेरों को उल्लू बना ही दिया। थके-हारे शेर अपनी उलझन और हार लिए वहां से निकल गए। बाद में पंगोलिन ने खुद को वापस खोल लिया।
नन्हे जानवर ने शेरों को बनाया उल्लू
पंगोलिन एक ऐसा जीव होता है जिसकी त्वचा काफी कड़ी होती है। वो चाहे तो अपने आप को घुमा भी सकता है। किसी गेंद सा।
देखने वाले जानवर तो क्या किसी इंसान को भी ये पता ना चले कि बॉल जैसी दिखने वाली ये चीज के अंदर असल में एक जीव लिपटा हुआ है।
फिर क्या था, सभी शेर बस ये ढूंढते ही रह गए कि आखिर ये गोल चीज है क्या, लेकिन वो कभी पता ही नहीं लगा पाए।
आखिरकार पंगोलिन ने शेरों को उल्लू बना ही दिया। थके-हारे शेर अपनी उलझन और हार लिए वहां से निकल गए। बाद में पंगोलिन ने खुद को वापस खोल लिया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.