महीनों तक सहवास करते हैं ये कीड़े, लकड़ी से दिखते हैं!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में वियतनाम के सुदूर जंगलों में एक ऐसा कीड़ा पाया गया जो किसी पतली लकड़ी जैसा दिखता है। इसका लुक और लंबाई ऐसी है मानो कोई छोटे सूखे पौधे की डंडी।
डेली मेल के मुताबिक इसे वियतनाक के हनोई में 150 किलोमीटर दूर एक रिजर्व में पाया गया। रॉयल बेल्जियन इंस्टीट्यूट ऑफ नेचुरल सांइसेज ने इसकी डिस्कवरी की घोषणा की और ये भी बताया कि ये दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा कीड़ा है।
लंबाई में 32 सेंटीमीटर लंबा, ये कीड़ा 54 सेंटीमीटर तक अपने पैर फैला सकता है। इस कीड़े का नाम रायगनीस्त्रिया हूसी रखा गया है।
चिपका रहता है पेड़ पर
इस पाए जाने के बाद जांच में बताया गया कि ये कीड़ा ज्यादातर पौधों और पेड़ से चिपका ही रहता है। किसी टहनी सा दिखने वाला ये कीड़ा किसी को काट दे, ऐसे कोई प्रमाण नहीं मिले।
साउथईस्ट एशिया में सबसे ज्यादा कीड़े और कई तरह के जानवर पाए जाते हैं। आपको पता है कि ये कीड़े महीनों तक सहवास करते हैं। इन्हें आप आम जुबान में स्टिक कीड़ा भी कह सकते हैं।
यही नहीं गिरगिटों जैसे ये कीड़े अपने रंग बदलने के भी काबिल भी होते हैं। कभी किसी पेड़ से चिपक कर ये भी एक टहनी जैसे ही दिखते हैं तो वहीं कई बार मरने का नाटक तब तक करते रहते हैं जब तक
उनका दुश्मन चला नहीं जाता।