फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Amazing Animals ›   horse being badly bitten by dogs

तार में फंसे घोड़े को कुत्तों ने बनाया शिकार, काट खाए कान

Wed, 07 Jan 2015 11:36 AM IST
Updated Wed, 07 Jan 2015 11:36 AM IST
विज्ञापन
horse being badly bitten by dogs

ये कहानी आई है अमेरिका के ओखलाहोमा नाम की जगह से। एक घोड़े को इतने बुरे हाल में शर्तिया कभी नहीं देखा होगा। उसे इस बात का कोई अंदाजा था कि उसका वो हाल होने वाला है जिसको देखकर ही कोई डर जाए।

विज्ञापन


डेली मेल के मुताबिक इस मादा घोड़े का नाम रूडी है। वो किसी तार में दूर कहीं जा फंसी थी। शायद उसे पार करने की कोशिश कर रही थी, पर ऐसा नहीं कर पाई और फंस गई।
विज्ञापन


इस बीच वो दो दिनों तक उसी तार में किसी की भी नजरों से दूर तक फंसी रही। ओखलाहोमा का मौसम बुरी तरह से खराब था।

जूझती रही वो

horse being badly bitten by dogs
सोचिए तेज सर्द बर्फीली हवाएं चल रहीं हों, अंधेरा हो और दूर-दूर तक खुले में आपकी आवाज तक सुन सकने वाला कोई ना हो। इसी बीच अगर आप किसी तार मे फंस जाए, तो कैसा हो?

बेजुबान रूडी के साथ यही हुआ। यही नहीं इसे बुरा तो उसके साथ होना बाकी था। हम ऐसा इसलिए बोल रहें  हैं कि क्योंकि उन रातों में उसपर फंसे रहने के अलावा जंगली कुत्तों का हमला हुआ।

कुत्तों ने रूडी के कानों को काट लिया। यही नहीं उसकी आंखों की पुतलियां भी नोंचकर और फिर खाकर चले गए। दर्द में रूडी आवाजें निकालती रही लेकिन कोई सुनने वाला नहीं था।

दो दिन बाद आई मदद

horse being badly bitten by dogs
रूडी तो बस जैसे दम ही तोड़ने वाली थी। दो रातों से खुले आसमान के नीचे इतनी सर्दी में तार में फंसे रहने के बाद भी वो जिंदा थी।

तभी तीसरे दिन उसपर ब्लेज ट्रिब्यून इक्वाइन रेस्क्यू सेंटार की नजर पड़ी। उन लोगों ने रूडी का बचाया और उसे वहां से निकालकर फौरन अस्पताल सही इलाज के लिए लाए।

वाकई रूडी की हालत ऐसी थी क‌ि खुद ठीक करने वाले डॉक्टर के लिए ये कोई चैलेंज से कम नहीं था। रूडी इस हालत में भी नहीं थी कि वो खड़ी हो पाए।
विज्ञापन

मांगी मदद

horse being badly bitten by dogs

रूडी को ठीक करने की राह में उसे काफी सारी दवाएं दी गई। इनमें से कई स्ट्रॉन्ग पेनकिलर्स दी गई। कई चोटों को ठीक करने में काफी समय लग सकता है।

रूडी ना कुछ आराम से खा पा रही है ना ही खड़ी हो पा रही है। पुतलियां चली जाने की वजह से वो कुछ देख तक नहीं पा रही है। कई राउंड उसके पूरे चेहरे पर पट्टी की गई है जो कुछ दिनो तक ऐसी ही चलेगी।

डॉक्टरों का कहना है रूडी एक फाइटर है। तभी वो अभी तक जी रही है। वो ठीक हो जाएगी, थोड़ा वक्त जरूर लगेगा। 

पुलिस ने उस व्यक्ति को तलाशना शुरू कर दिया है जिसने सेंटर वालों को फोन करके ये कहा था कि उसकी दूर बाउंड्री में कोई घोड़ा फंसा है, उसे वहां से हटा लिया जाए।

कैसे हो सकता है कोई इतना बेरहम?

horse being badly bitten by dogs

हमारा सवाल है कि उस व्यक्ति को इस बात की पड़ी थी कि कोई जानवर उसके फेंस में दूर फंसा हुआ है।

उसने घोड़े की जान बचाने की जगह पुलिस को इसलिए बुलाया क्योंकि वो उसे मुसीबत समझ रहा था और वहां से हटाना चाहता है। अभी वो फरार है।

वहीं दूसरी ओर रेस्‍क्यू सेंटर वालों ने दुनिया भर से जानवरों को प्यार करने और उनसे सहानुभूति रखने वालों से रूडी के बढ़िया इलाज के लिए डोनेशन मांगा है।

आपको जानकर हैरत होगी कि दुनिया भर रूडी के बेहतर इलाज के लिए अब तक लोगों ने 16000 डॉलर रूपयों तक की मदद की है। लोगों की सहायता जारी है।

रूडी का भी होगा मालिक

horse being badly bitten by dogs

आवारा जानवरों की तरह भटकने वाली रूडी को सरकार ने तय किया है कि उसके ठीक होते ही उसे गोद दे दिया जाएगा। आपको जानकर हैरत होगी कि ऐसी घोड़ी को अपना बनाने वालों के लिए अभी से कई लोगों ने लाइनें लगाना शुरू कर दिया है।

सभी उसको गोद लेने की इच्छा जता रहे हैं। उसकी अभी जहां केयर हो रही है उन लोगों ने अपने फेसबुक पेज पर लोगों को बताया कि रूडी जल्दी से जल्द रफ्तार में ठीक हो रही है।

उसे प्यार और इलाज चाहिए था, उसे मिल गया है। अगर कोई इस घोड़ी को गोद लेना चाहे तो अप्लाई कर सकता है।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed