{"_id":"36ef6267ad3de1bb5ea96770071137d4","slug":"foods-made-from-insects-hindi-jp","type":"story","status":"publish","title_hn":"कीड़ों से बना ऐसा व्यंजन, क्या चाहेंगे चखना? ","category":{"title":"Amazing Animals","title_hn":"जीव-जंतु","slug":"amazing-animals"}}
कीड़ों से बना ऐसा व्यंजन, क्या चाहेंगे चखना?
Updated Tue, 04 Nov 2014 03:20 PM IST
विज्ञापन
नीदरलैंड की मशहूर सुपर मार्केट चेन ने कीड़ों के व्यंजन की शुरुआत की है। इन व्यंजनों की श्रेणी में खाने वाले कींड़े, उनसे बने बर्गर और स्नैक्स भी मिलते हैं।
विज्ञापन
अफ्रीका,एशिया और मध्य अमरीका में कीड़ों से बने आहार कोई असामान्य बात नहीं है। जबकि यूरोप में इस तरह के पकवान ज़रा कम ही खाए जाते हैं।
इन कीड़ों में प्रोटीन,विटामिन और खनिजों की मात्रा अधिक होती है जबकि वसा ना के बराबर ही होता है।
हम साधारण ज़बान में इसे कीड़े खाना कह सकते हैं, लेकिन शौक़ीन इसके लिए एक उम्दा शब्द 'इंटेमोफ़ैगी' का इस्तेमाल करते हैं।
स्टोर के मैनेजर डेनिस वैन स्लूज़ बताते हैं, ''कीड़ों से बने इन उत्पादों की मांग काफ़ी ज़्यादा है और हो भी क्यूं ना, ये कीड़ें ही कई दशकों तक इंसान की भूख मिटाने का ज़रिया थे।'
विज्ञापन
इन कीड़ों को इस्तेमाल करने वाले बताते हैं कि इनका स्वाद बहुत अच्छा है। कुछ का तो ये भी कहना हैं कि इन्हें शराब के साथ स्नैक्स के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।
विज्ञापन