ऐसी कुतिया जिसे मीट और हड्डी खाने से है एलर्जी, पढ़ें ये खबर!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानवरों को भी कई तरह की एलर्जी होती हैं। डेली मेल में छपी खबर के मुताबिक अब आप इसी अनोखी कुत्तिया की कहानी को ले लीजिए।
तीन साल की रूबी कुत्तों को दिए जाने वाला खाना जैसे की दूध, हड्डी और मीट तो बिल्कुल ही नहीं खाती है।
वो तो छोटे-छोटे कीड़े-मकौड़े खाने और कुछ खास तरह की घास पर भी चलने की आदी नहीं है।
रखना पड़ता है ध्यान
रूबी की मालकिन, 27 साल की केरन स्नैनफील्ड उसके साथ स्कॉटलेंड के एडिनबर्ग में रहती हैं।
उनका कहना है कि उसकी पेट डॉग कुत्ता होकर भी नहीं हैं। उन्हें ऐसा एहसास ही नहीं होता कि वो कोई कुत्तिया है। ऐसा इसलिए क्योंकि उसके जीने का अंदाज और रहन-सहन का ढ़ंग बाकी कुत्तों से एकदम अलग है।
वो कहती हैं कि रूबी बस घर का बना खाना ही खाती है और वो भी सब्जियां और दालें जैसे शाकाहारी भोजन। उन्होंने जोड़ा कि रूबी को धूल और घास पर भी चलने से एलर्जी है, इसजिए उन्हें उसका खासा ध्यान रखना होता है।
डॉक्टरों ने दी राय
केरन ने बताया कि रूबी जब 18 हफ्तों की थी तो अचानक से बीमार हो गई थी। उसका वजन काफी गिर गया था और वो उदास रहने लगी थी।
डॉक्टरों ने उसकी जांच करने के बाद बताया कि उसे घास पर चलने, दूध, हड्डी और मीट खाने से ऐसा हो रहा है।
इसलिए उसे घर के बना शाकाहारी खाना ही दिया जाए। इसके बाद से कैरन ने ऐसा ही किया और रूबी तीन साल की हो जाने के बाद भी स्वस्थ्य है।
जानवरों की ऐसी कई और हैरतअंगेज कहानियां पढ़ने के लिए क्लिक करें