फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Amazing Animals ›   dog swallows wrist watch jp

गुम थी घड़ी, कुत्ते के पेट में बजती मिली

Mon, 28 Jul 2014 01:41 PM IST
Updated Mon, 28 Jul 2014 01:41 PM IST
विज्ञापन
dog swallows wrist watch jp

हर इंसान को अपनी सभी चीजों में से कुछ चीजों से कुछ ज्यादा ही लगाव होता है। इसी तरह से टेरी मॉर्गन को भी अपनी घड़ी से खास लगाव था।

विज्ञापन


मिरर के मुताबिक बीते किसी दिन उनकी प्यारी घड़ी कहीं गुम हो गई थी। उसे तलाशने के लिए टेरी ने ऐड़ी-चोटी का जोर लगा दिया।

कहीं भी घड़ी नहीं मिलने पर वो काफी दिनों से परेशान था और तभी एक दिन...

बजने लगा अलार्म

dog swallows wrist watch jp

आप इसे टेरी की किस्मत कहें या महज एक इत्तेफाक, पर टेरी एक दिन अपने कुत्ते के साथ बैठा था और तभी उसे अचानक अपनी घड़ी के अलार्म की आवाज सुनाई देने लगी।

उसे ये समझने में तनिक भी देर नहीं लगी कि उसकी प्यारी वॉच उसके कुत्ते चार्ली के पेट में पड़ी है। टेरी ने घड़ी में अलार्म फिट कर रखा था जो चार्ली के पेट में बजने लगा।

टेरी अपने कुत्ते चार्ली को लेकर फौरन ही डॉक्टर के पास पहुंचा। उसे एक बार को लगा कि चार्ली के ऑपरेशन में भी बड़ा खर्चा बैठेगा, लेकिन फिर भी अपनी घड़ी के लिए वो ऐसा करने को तैयार था।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाहर की घड़ी

dog swallows wrist watch jp

टेरी ने बताया कि जैसे ही डॉक्टर ने चार्ली को एनेथिशीया देने के लिए इंजेक्‍शन तैयार किया, चार्ली को डर से ही वहीं के वहीं उल्टी हो गई।

एक उल्टी में ही घड़ी भी उसके पेट से बाहर निकल आई। फिर कहीं जाकर टेरी राहत मिली। टेरी ने बताया कि अब चार्ली भी ठीक है।

टेरी ने ये भी बताया कि आखिरी टाइम उसने जब चार्ली को स्नैक दिया था, तो वहीं टेबल पर उसकी घड़ी भी रखी थी, जिसे चार्ली स्नैक समझकर खा गया होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed