फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Amazing Animals ›   Dog owner tried killing pet dog after internet reasearch in Britain

कुत्ते के साथ दिखाई ऐसी हैवानियत, जानकर कांप जाएगी रूह!

Tue, 16 Dec 2014 12:49 PM IST
Updated Tue, 16 Dec 2014 12:49 PM IST
विज्ञापन
Dog owner tried killing pet dog after internet reasearch in Britain

आप इस कुत्ते के मालिकों को अव्वल दर्जे का सिरफिरा ही बोल सकते हैं। क्या कोई अपने ही पालतू कुत्ते को मौत के घाट उतारने के तरीके खोजता है?

विज्ञापन


उससे अलग होने के लिए उसकी जान लेने की कोशिश करता है? और अगर पाल ना सकें तो उसे सड़ने के लिए छोड़ सकता है? दिल दहला देने वाली ये हरकत आई है ब्रिटेन के सन्डरलैंड से जहां एक पालतू कुत्ते के मालिकों ने उसके साथ बड़ी बर्बरता की।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

डेली मेल
के मुताबिक 41 साल के एंथनी क्रिस्टी पिछले 13 सालों से उस कुत्ते को पाल रहा था। अब कुत्ते के इतने लंबे वक्त तक रहने से वो ऐसा परेशान हो गया था कि उसे मारने के तरीके गूगल पर तलाशने लगा।

दी पैरासिटामॉल की अत्यधिक दवाइयां

Dog owner tried killing pet dog after internet reasearch in Britain

एंथनी ने एल्सी को मारने के लिए जरूरत से ज्यादा पैरासिटामॉल की गोलियां देनी शुरू कर दीं। उसे सड़ा खाना देने भी चालू कर दिया।

एंथनी को कुत्ते के मरने का बेसब्री से इंतजार था। कमजोर और मरते कुत्ते को सड़ने के लिए उसने अपने गार्डेन के नाले में डाल दिया। कुत्ते की हालत इतनी बुरी हुई ‌कि उसका वजन गिरने लगा और शरीर पर कई जगह चमड़ी निकल गई।

कुत्ते की मौत को कुछ दिनों में निश्चित ही थी। लेकिन आप इसे कुत्ते की किस्मत कहें या भगवान की मेहरबानी पर, बर्बरता को झेलते हुए इस कुत्ते की नजर पर पड़ी एंथनी के पड़ोसी की।

किसी हाल बचाया

Dog owner tried killing pet dog after internet reasearch in Britain

पड़ोसी को कुत्ते की हालत देखकर शक हुआ। गार्डेन में घूमते और शांत पड़े कुत्ते को देखकर उन्होंने पुलिस से बात की। इसके बाद जानवरों को बचाने के लिए टीम वहां पहुंची।

उन्होंने कुत्ते की हालत देखी तो देखते रह गए। उसके पैर और हड्डियों में चोटें थी, उसे चमड़ी की बीमारी हो गई थी, बाल बुरी तरह से झड़ रहे थे और उसकी आंखों से लगातार हरे रंग का पानी गिर रहा था।

पुलिस समझ गई की कुत्ते के साथ बहुत ज्यादती हुई है। जहां एक और कुत्ते को फौरन इलाज के भेजा गया वहीं एंथनी और उनकी पार्टनर क्रिस्टी एनिमल क्रूऐलिटी का केस चलाया गया।

कुत्ते को पड़ा मारना

Dog owner tried killing pet dog after internet reasearch in Britain

जब कुत्ते को इलाज के लिए ले जाया गया तो डॉक्टरों ने बताया कि उसकी हालत ठीक किए जाने से परे जा चुकी है। उसे बचाया नहीं जा सकता।

वो हर जगह से इंफेक्‍शन का शिकार है, चोटिल है और सड़ चुका है। उसे मार डालना ही सही रास्ता है। इस नतीजे पर पहुंचते ही उस कुत्ते को मार डाला गया।

एंथनी और उसकी पार्टनर पर 10 सालों तक जानवरों को ना पालने का बैन लगा है। हांलाकि वो जेल से बच गए। दोनों को पहले भी कुत्ते पर बर्बरता दिखाए जाने के मामले पाए गए।

दोनों ही आने वाले छह महीनों में पुलिस के निरीक्षण में रहेंगे और एक तरह का करफ्यू झेलेंगे। उन्हें जुर्माना भी लगाया गया है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed