तो क्या जानवर भी करते हैं सुसाइड? तस्वीरें बनी गवाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन तस्वीरों को में साफ देखा जा सकता है कि कैसे एक बगुला नदी में खुद को डुबा रहा है।
डेली मेल के मुताबिक यान यान सिआओ नाम की चीनी महिला की इन तस्वीरों को खींचा जिसमें देखा गया कि एक बगुला पंखों को फड़फड़ाते हुए पानी में खुद ही चला गया।
यान ने देखा कि नदी में इस बगुले के साथ ही उसकी मां भी थी। मां काफी कमजोर सी दिख रही थी। मां बगुले की मौत वहीं हो गई और वो पानी में डूब गई।
इस बात से जैसे इस बच्चे बगुले को काफी शॉक लगा। वो कुछ देर तो अपनी मर चुकी मां के आस-पास ही रहा। फिर दुखी होकर खुद की जान का दुश्मन बनते देखा गया।
और डूब गया वो भी
यान ने बताया कि मां के मरने के बाद से बगुला अपने पंख काफी तेजी से फड़फड़ाने लगा। यान ने ये जाना कि ये बगुला जानबूझकर खुद को पानी में डूबा रहा था।
वो जानबूझकर अपना सिर पानी में डाल रहा था जैसे मौत को खुद ही बुला रहा हो। वो फिट और युवा बगुलार दिख रहा था, पर मां के जाने के बाद ही उसने भी जैसे खुद को साथ ही मिटा लेने की ठान ली।
कुछ ही पलों में उसने खुदको डुबा लिया और वहीं के वहीं जान देदी। वैसे बता दें कि वैज्ञानिकों में हमेशा से ये एक चर्चा का विषय रहा है कि जानवर सुसाइड करते हैं या नहीं। पर, इसका अभी तक कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं मिले हैं।