फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Amazing Animals ›   dangerous beach in the world

सबसे खौफनाक बीच, पानी में रेंगते हैं कोबरा

Thu, 20 Nov 2014 12:17 PM IST
Updated Thu, 20 Nov 2014 12:17 PM IST
विज्ञापन
dangerous beach in the world

बीचों की सुंदरता का तो हर कोई कायल होता है। उसके किनारे रहने या फिर छुट्टियां मनाने के लिए लोग अक्सर प्लान कर वहां पहुंचते हैं।

विज्ञापन


लेकिन हमारे मन में बसे बीच के ईमेज से अलग ये एक ऐसा बीच है जहां पानी में तो कई सारी शार्कों का डेरा है ही, वहां के तट पर कोबरा सांप भी पाए जाते हैं।

डेली मेल के मुताबिक हम बात कर रहें है साउथ अफ्रीका के केप टाउन स्थित हाउट बे बीच की जहां हाल ही में एक 1.8 मीटर के कोबरा को रेत में रेंगते देखा गया।

हाउट बे पर घूमने और पानी में नहाने आए कुछ पर्यटकों ने कोबरा को वहां पाया। हाउट बे निवासी जेफरे रिंक्स ने इस तस्वीरों को खींचा और सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर शेयर भी किया।

विज्ञापन

ये है सबसे खतरनाक

dangerous beach in the world

जेफरे ने केप टाउन के लोकल रेडियो एमएम पर बातचीत में बताया कि शार्कों और कोबरा जैसे सांपों के होने के साथ में होने की वजह से ये बीच सबसे खतरनाक बीचों में से है।

एक्सपर्ट बताते हैं कि सांप जैसे जीवों को छेड़ने के बाद ही वो उग्र होते हैं और फिर नुकसान पहुंचाते हैं। हांलाकि लोगों को संयम  और समझदारी से काम लेना चाहिए।

ट्विटर और इंस्टाग्राम पर कोबरा की तस्वीरें देखकर कई लोग ये भरोसा नहीं कर पा रहे थे कि हाउट बे में कोबरा कैसे आ सकता है।

कई लोगों ने बताया कि अब वो वहां नहीं जाएंगे और ये भी कि इस खबर ने उनका डर और वहां जाने के बनाए गए सभी प्लान कैंसिल कर दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed