दम तोड़ती छिपकली को पहनाया ऑक्सीजन मास्क, बचाई जान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रीन मेनचेस्टर के बोल्टन नाम की जगह पर एक लाउंज में आग लग गई थी। मौके पर जब फायर फाइटर्स पहुंचे तो उन्होंने देखा कि लाउंज की पूरी छत धू-धू करके जल रहा था।
मिरर में छपी खबर के मुताबिक इसके पहले कि फायरफाइटर्स मौके पर पहुंचते, लाउंज का मालिक अपने दो पालतू कुत्तों को वहां से निकाल चुका था।
लेकिन ये एक बड़ी छिपकली थी जो उसे वो जानता था कि वो घर में कहीं रह गई है और वो जल जाएगी।
उसे बचाने के लिए ही फायरफाइटर्स वहां पहुंचे और उन्होंने देखा कि मोटी और बड़ी सी वो छिपकली किचन में दम तोड़ रही थी।
पहनाया ऑक्सीजन मास्क
आपको जानकर हैरत होगी कि दम तोड़ती छिपकली की जान बचाने के लिए फायर ब्रिगेड वालों ने छिपकली को ऑक्सीजन मास्क पहनाया।
वो मास्क बहुत ही किसी आदमी को पहनाया जाने वाला था। फायरफाइटर्स को खुद नहीं पता था कि उन्हें रेस्क्यू ऑपरेशन के तहत किसी इंसान को नहीं बल्कि छिपकली जैसे नन्हे जानवर को बचाना होगा।
इसके बाद क्या था, इंसानों को बचाने वाले ऑक्सीजन मास्क को उन्होंने छिपकली को पहनाया और उसकी जाती सांसें थामने के लिए उसमें ऑक्सीजन भी पास करवाया।
इसके बाद पूरी सुरक्षा के साथ छिपकली को बाहर निकाल लिया गया। अब वो बिल्कुल ठीक है।