{"_id":"5bcdaeefbdec2267b36ab526","slug":"a-lioness-killed-his-own-lion","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"इस शेरनी ने अपने ही शेर को मार डाला, कारण है चौंकाने वाला","category":{"title":"Amazing Animals","title_hn":"जीव-जंतु","slug":"amazing-animals"}}
इस शेरनी ने अपने ही शेर को मार डाला, कारण है चौंकाने वाला
बीबीसी हिंदी
Updated Mon, 22 Oct 2018 05:22 PM IST
विज्ञापन
lioness
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरीका के एक चिड़ियाघर में एक शेरनी ने अपने तीन शावकों के पिता शेर को मार डाला है। 12 साल की शेरनी जूरी, 10 साल के शेर नियाक के साथ इंडियानापोलिस चिड़ियाघर में साल 2015 से रह रही थी। जूरी ने नियाक के साथ तीन शावकों को जन्म दिया था।
विज्ञापन
lion
चिड़ियाघर ने एक फेसबुक पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी और कहा, ''इस मामले की समीक्षा की जा रही है। नियाक एक शानदार शेर था जिसे हम सभी हमेशा याद रखेंगे।'' चिड़ियाघर के कर्मचारी ने बताया कि उनकी गुफा से तेज दहाड़ की आवाज आ रही थी। जब कर्मचारी वहां पहुंचे तो जूरी ने नियाक की गर्दन पकड़ी हुई थी। कर्मचारियों की तमाम कोशिशों के बावजूद वह नियाक को बचा नहीं सके और दम घुटने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Lion
चिड़ियाघर की देखभाल करने वाले डेविड हैगन कहते हैं, ''हमारा चिड़ियाघर के हर जानवर के साथ एक रिश्ता कायम हो जाता है। ऐसे में इनका मरना हमें प्रभावित करता है। हमारे लिए नियाक एक परिवार के सदस्य जैसा था।'' चिड़ियाघर के अधिकारियों ने ये भी बताया कि शेरों के इस जोड़े के बीच किसी तरह का मनमुटाव कभी नहीं देखा गया। आखिर ऐसा क्यों हुआ, इसकी जांच की जा रही है।