फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Alien like sea creature found in alaska video viral on social media

समुद्र से निकला 'पीपल के पेड़' जैसा दिखने वाला अजीबोगरीब जीव, वीडियो देख लोग हुए हैरान

Tue, 10 Sep 2019 01:52 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 10 Sep 2019 01:52 PM IST
विज्ञापन
Alien like sea creature found in alaska video viral on social media
समुद्र से निकला अजीबोगरीब जीव - फोटो : Facebook/Sarah Vasser-Alford
समुद्र की अथाह गहराईयों में कभी-कभी हमारा सामना कुछ ऐसे जीवों से हो जाता है, जिसे देख कर हम हैरान हो जाते हैं। वो इसलिए, क्योंकि आज से पहले हमने उस जीव को कभी देखा ही नहीं है। कुछ ऐसा ही हुआ है अलास्का के समुद्री इलाके में, जहां एक महिला का सामना एक ऐसे अजीबोगरीब जीव से हुआ, जो देखने में किसी पीपल के पेड़ जैसा लग रहा है। 
विज्ञापन


साराह वेसेर अल्फोर्ड नामक महिला ने उस अजीब से दिखने वाले जीव का वीडियो भी बनाया और अपने फेसबुक वॉल पर शेयर किया, जो देखते ही देखते वायरल हो गया। इस वीडियो को अब तक 14 लाख 82 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है जबकि 23 हजार लोगों ने इसे शेयर किया है। 
विज्ञापन


वीडियो में आप देख सकते हैं कि यह जीव नारंगी रंग का है और उसके बीच का हिस्सा गोल है, जिसके चारों ओर पीपल के जड़ की तरह शिराएं फैली हुई हैं। कुछ लोगों ने इस जीव को एलियन भी बताया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


साराह ने इस जीव का वीडियो अलास्का के प्रिंस ऑफ वेल्स द्वीप के समुद्री तट पर बनाया था। उनका कहना है कि इस अजीब से दिखने वाले जीव का नाम बास्केट स्टार है। साराह ने उस जीव का वीडियो बनाने के बाद बिना कोई चोट पहुंचाए फिर उसे समुद्र में छोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed