Viral Video: रिसेप्शन में कपल के बीच में घुस रहे थे अलख पांडेय, खान सर ने पकड़कर किया साइड, देखें फनी वीडियो
Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो की असल में बात यह थी कि जब अलख सर स्टेज पर फोटो खिंचवाने पहुंचे, तो जोश में वह सीधे खान सर और उनकी नई नवेली पत्नी के बीच में जाकर खड़े हो गए। यह देखते ही खान सर ने मुस्कुराते हुए उनका हाथ पकड़ा और उन्हें साइड में कर दिया।
विस्तार
हाल ही में, खान सर ने पटना में अपनी शादी के बाद रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया। पटना में हुए खान सर की रिसेप्शन पार्टी में एक हल्के-फुल्के लेकिन बेहद मजेदार पल ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। इस घटना के केंद्र में थे फिजिक्स वाला के संस्थापक अलख पांडेय, जो अनजाने में ऐसा कुछ कर गए कि वहां मौजूद लोग हंसते-हंसते लोटपोट हो गए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है। तो आइए इस खबर में जानते हैं कि अलख पांडेय ने खान सर के साथ क्या मजाक करने की कोशिश की।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो की असल में बात यह थी कि जब अलख सर स्टेज पर फोटो खिंचवाने पहुंचे, तो जोश में वह सीधे खान सर और उनकी नई नवेली पत्नी के बीच में जाकर खड़े हो गए। यह देखते ही खान सर ने मुस्कुराते हुए उनका हाथ पकड़ा और उन्हें साइड में कर दिया। उनका एक्सप्रेशन कुछ यूं था जैसे कहना चाह रहे हों, "मियां-बीवी के बीच में घुसने की जरूरत क्या थी, भाई?"
चलो हटो कहां मियां-बीवी के बीच में आ रहे हो😃
जी हां कुछ ऐसा ही मोमेंट क्रिएट हुआ है #खान_सर के रिसेप्शन में !!
हुआ यूं कि Physics wallah वाले अलख पांडेय स्टेज पर फोटो शूट करवाने गए थे लेकिन गलती से वो खान सर और उनके #बीवी के बीच में खड़े हो गए तो तुरंत खाना सर ने उन्हें बगल… pic.twitter.com/Mh7Jg32pBC — MANOJ SHARMA LUCKNOW UP🇮🇳🇮🇳🇮🇳 (@ManojSh28986262) June 2, 2025
फनी मोमेंट कैमरे में हुआ कैद
इस पूरे फनी मोमेंट को किसी ने कैमरे में कैद कर लिया और अब यही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अलख सर अपने परिचित हंसमुख अंदाज में स्टेज पर चढ़े और जोश में कुछ ज्यादा ही आगे बढ़ गए। लेकिन जैसे ही खान सर ने उन्हें साइड किया। पूरा माहौल ठहाकों से गूंज उठा। खुद अलख पांडेय सर भी इस पूरे वाकये पर जोर से हंस पड़े और उस पल को भरपूर एन्जॉय किया।
यूजर्स ने भी खूब ली चुटकी
जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, इंटरनेट पर मीम्स और कमेंट्स की बाढ़ आ गई। कई यूजर्स ने चुटकी लेते हुए लिखा, "अलख सर, आज आप फिजिक्स ही नहीं, केमिस्ट्री में भी फेल हो गए।" इस छोटे से वाकये को लोगों ने इतना पसंद किया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर इसे ‘एपिक मोमेंट’ कहा जा रहा है।गौरतलब है कि इस खास रिसेप्शन पार्टी में बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, सम्राट चौधरी सहित कई नामचीन हस्तियां भी शरीक हुई थीं। बता दें कि खान सर ने भारत-पाकिस्तान के बीच चल रहे तनावपूर्ण हालातों के बीच बेहद निजी तरीके से शादी की थी। इस बारे में सबसे पहले उन्होंने अपने छात्रों को पढ़ाते हुए बताया था। उस क्लास की एक वीडियो क्लिप भी वायरल हुई थी जिसमें उन्होंने 6 जून को स्टूडेंट्स के लिए अलग से एक पार्टी रखने की घोषणा की थी।