फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   Ahmedabad Plane Crash 10 Videos goes viral on Social Media see netizens reaction on this Deaths Injuries News

Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद प्लेन क्रैश हादसे के 10 वीडियो वायरल, यूजर्स हुए भावुक, बोले- डरावना

Thu, 12 Jun 2025 05:17 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 12 Jun 2025 05:17 PM IST
सार

Ahmedabad Plane Crash: यह हादसा हवाई अड्डे से अधिक दूर नहीं हुआ, जिसके चलते आसपास के लोगों ने विमान के क्रैश होते हुए लाइव वीडियो रिकॉर्ड कर लिए। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं और देखने वालों का दिल दहला रहे हैं।

विज्ञापन
Ahmedabad Plane Crash 10 Videos goes viral on Social Media see netizens reaction on this Deaths Injuries News
अहमदाबाद में एअर इंडिया विमान हादसा - फोटो : एएनआई / सीआईएसएफ

विस्तार

गुजरात के अहमदाबाद में हुई प्लेन क्रैश की घटना से देश स्तब्ध है। इस भयावह विमान हादसे के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। बता दें कि एयर एयर इंडिया का बोइंग 787  उड़ान भरते ही महज 5 मिनट के अंदर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसा प्लेन टेक ऑफ के समय हुआ। लंदन के लिए रवाना हुई फ्लाइट AI171 ने जैसे ही दोपहर 1 बजकर 38 मिनट पर टेकऑफ किया, कुछ ही मिनटों में वह हादसे का शिकार हो गई। इस विमान में कुल 242 यात्री सवार थे, जिसमें दो पायलट और 10 केबिन क्रू सदस्य भी शामिल थे।
विज्ञापन


यह हादसा हवाई अड्डे से अधिक दूर नहीं हुआ, जिसके चलते आसपास के लोगों ने विमान के क्रैश होते हुए लाइव वीडियो रिकॉर्ड कर लिए। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं और देखने वालों का दिल दहला रहे हैं। यह दस वीडियो क्लिप्स इंटरनेट पर खूब देखे और साझा किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
एक वीडियो को X पर @KumarVijayDesai नाम के यूजर ने शेयर करते हुए लिखा, "लाइव वीडियो। अहमदाबाद से लंदन के गैटविक एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 आज एक बड़े हादसे का शिकार हो गई। वीडियो में प्लेन को हवा में असंतुलित होते देखा जा सकता है।"
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विमान क्रैश के बाद आसमान में बने काले धुएं
वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि विमान से टकराव के बाद आसमान में काले धुएं का घना गुबार छा गया। इसी तरह @sarcastic_us ने भी एक क्लिप साझा की जिसमें लिखा, "ब्रेकिंग अहमदाबाद के मेघानी नगर में एक गंभीर विमान दुर्घटना हुई है। इमरजेंसी टीमें मौके पर मौजूद हैं। अधिक जानकारी का इंतजार है।"
 

मेडिकल कॉलेज के यूजी हॉस्टल की मेस पर गिरा
तीसरी वीडियो क्लिप को @shahcastic ने शेयर किया, जिसमें दावा किया गया कि विमान बीजे मेडिकल कॉलेज के यूजी हॉस्टल की मेस पर गिरा। उन्होंने इसे शहर की सबसे भयावह घटनाओं में से एक करार दिया।
 
 

व्यक्ति ने अपने कैमरे से रिकॉर्ड किया वीडियो
चौथी क्लिप में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति जो अपने दुपहिया वाहन से गुजर रहा था, उसने हादसे की भयावहता को कैमरे में कैद कर लिया। वीडियो में क्रैश के बाद का मंजर, आग की लपटें और धुआं साफ नजर आता है। इस वीडियो को @gharkekalesh ने पोस्ट किया और यात्रियों की सलामती की कामना की।
 
 

घायलों को पहुंचाया गया अस्पताल
पांचवीं और आखिरी क्लिप को @geotechwar नामक यूजर ने X पर शेयर किया है। इसमें न सिर्फ दुर्घटना का समय, बल्कि एंबुलेंस और राहत कार्यों की भी झलक देखने को मिलती है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।
 

हादसे से पूरे देश को लगा है झटका
यह हादसा न केवल अहमदाबाद बल्कि पूरे देश के लिए एक बड़ा झटका है। हादसे की जांच के लिए संबंधित एजेंसियों द्वारा कार्रवाई शुरू कर दी गई है और पूरी जानकारी का अभी सभी को इंतजार है।
 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed