Viral Video: अजगर को दबोचने के बाद खाना चाहता था मगरमच्छ, पर शिकार को खा नहीं पाया, देखिए हैरत भरा वीडियो
Viral Video: इस वीडियो में दिखता है कि एक बड़ा मगरमच्छ तालाब के किनारे बैठा है और उसके जबड़ों में एक विशाल अजगर फंसा हुआ है। अजगर का शरीर बिल्कुल शांत पड़ा है, जिससे साफ पता चलता है कि उसकी मौत हो चुकी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मगरमच्छ और अजगर दोनों ही ऐसे जीव हैं जिन्हें धरती के सबसे खतरनाक शिकारी कहा जाता है। दोनों की ताकत और चालाकी ऐसी होती है कि हिरण जैसे बड़े-बड़े जानवर भी इनके सामने टिक नहीं पाते। इसलिए इन दोनों से दूर रहना ही समझदारी मानी जाती है। लेकिन कई बार किस्मत कुछ और ही कर देती है और कोई न कोई जानवर इनके चंगुल में फंस ही जाता है। हाल ही में ऐसा ही एक दिलचस्प और हैरान कर देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें मगरमच्छ ने एक अजगर को तो शिकार बना लिया, लेकिन बाद में खुद ही परेशानी में पड़ गया कि अब उसे खाए कैसे। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस वीडियो में दिखता है कि एक बड़ा मगरमच्छ तालाब के किनारे बैठा है और उसके जबड़ों में एक विशाल अजगर फंसा हुआ है। अजगर का शरीर बिल्कुल शांत पड़ा है, जिससे साफ पता चलता है कि उसकी मौत हो चुकी है। यह अजगर वॉटर पाइथन यानी पानी में रहने वाली प्रजाति का है, जो गलती से मगरमच्छ के इलाके में आ गया था और उसी का शिकार बन गया। मगर अब मगरमच्छ की असली दिक्कत शुरू होती है। वह अपने शिकार को खाने की कोशिश करता है, लेकिन अजगर का शरीर इतना लंबा और मोटा है कि उसे समझ ही नहीं आता कि कहां से शुरू करे। कई बार वह अपने जबड़े से अजगर को काटने की कोशिश करता है, लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकलता। ऐसा लगता है जैसे उसने जीत तो ली पर अब समझ नहीं पा रहा कि इस जीत का क्या करे।
Now what..
— Nature Chapter (@NatureChapter) October 20, 2025
He caught it. He killed it. And now he can’t figure out how to eat it.
Snakes aren’t easy to swallow when you can’t use your hands 😂
🐍🐊
Saltwater Crocodile with a Water Python
Northern Territory
Austra pic.twitter.com/Tt42GVarYf
मगरमच्छ ने की अजगर को निगलने की कोशिश
वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @NatureChapter नाम के अकाउंट से साझा किया गया है। इसके साथ कैप्शन में मजाकिया अंदाज में लिखा गया है, “अब क्या करे? उसने पकड़ लिया, मार डाला, लेकिन अब समझ नहीं पा रहा कि खाए कैसे। जब आपके पास हाथ नहीं होते तो सांप को निगलना इतना आसान नहीं होता।” यह पंक्ति सुनकर कई यूजर्स मुस्कुरा भी रहे हैं क्योंकि यह वाकई मजेदार स्थिति है। सबसे ताकतवर शिकारी भी कभी-कभी बेबस दिख सकता है।
वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
महज 55 सेकंड के इस वीडियो को अब तक 30 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। सैकड़ों लोगों ने इसे लाइक किया है और ढेरों प्रतिक्रियाएं भी दी हैं। किसी ने लिखा, “मगरमच्छ ने शिकार तो कर लिया, लेकिन अब बेचारा उसे खा नहीं पा रहा।” एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, “अजगर को खाना कोई आसान काम नहीं है।” वहीं कुछ लोगों ने इसे “प्रकृति का अनोखा संतुलन” बताया है। जहां कभी-कभी सबसे ताकतवर जीव भी असमंजस में पड़ जाता है।