फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   A monkey climbed onto the roof with a mans iPhone he had to struggle a lot Video goes Viral

Viral Video: शख्स का आईफोन लेकर छत पर चढ़ गया बंदर, करनी पड़ी बड़ी मशक्कत, लेकिन फिर जो हुआ...

Fri, 29 Aug 2025 12:39 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 29 Aug 2025 12:39 PM IST
सार

Viral Video: अक्सर देखा जाता है कि बंदर लोगों का सामान छीनकर भाग जाते हैं। कभी किसी की सब्जी या फल लेकर भाग जाते हैं तो कभी किसी की आंखों से चश्मा ही उतार लेते हैं। कई बार उनके इन कामों से लोग हंस भी पड़ते हैं।

विज्ञापन
A monkey climbed onto the roof with a mans iPhone he had to struggle a lot Video goes Viral
आईफोन लेकर भागा बंदर - फोटो : इंस्टाग्राम @deepak_kushwaha6

विस्तार

सोशल मीडिया पर आए दिन जानवरों के वीडियो वायरल होते रहते हैं। इनमें कभी उनकी लड़ाई-झगड़े की हरकतें नजर आती हैं तो कभी उनकी मस्ती और शरारतें। खासकर बंदरों के वीडियो लोगों को खूब पसंद आते हैं। बंदर वैसे तो शरारती स्वभाव के लिए जाने जाते हैं और देश के कई हिस्सों में उनका आतंक भी रहता है। कई बार लोग उनके कारण परेशान हो जाते हैं, लेकिन इन्हीं हरकतों से कई मजेदार और फनी मोमेंट्स भी बन जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बंदर इंसान का कीमती आईफोन लेकर छत पर चढ़ जाता है। तो आज की इस खबर में हम भी आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
अक्सर देखा जाता है कि बंदर लोगों का सामान छीनकर भाग जाते हैं। कभी किसी की सब्जी या फल लेकर भाग जाते हैं तो कभी किसी की आंखों से चश्मा ही उतार लेते हैं। कई बार उनके इन कामों से लोग हंस भी पड़ते हैं। इस बार मामला थोड़ा अलग था क्योंकि बंदर ने किसी आम चीज को नहीं बल्कि एक महंगा फोन छीन लिया। दावा किया जा रहा है कि यह फोन आईफोन था, जिसे बंदर लेकर भागा और छत पर जाकर बैठ गया।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Deepak Kushwaha (@deepak_kushwaha6)

विज्ञापन
विज्ञापन



आईफोन छीनकर भागा बंदर
बंदरों के बारे में कहा जाता है कि अगर वे कोई सामान छीन लें तो खाने-पीने की चीज देकर उन्हें बहलाया जा सकता है। जब उन्हें खाना मिल जाता है तो वे सामान छोड़ देते हैं। इस वीडियो में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बंदर छत पर बैठा है और उसके हाथ में आईफोन है। नीचे से लोग उसे जूस के पैकेट देने की कोशिश कर रहे हैं। काफी देर तक बंदर आईफोन पकड़े रहता है। जब उसे एक जूस का पैकेट मिल जाता है तो वह उससे पीने में व्यस्त हो जाता है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि वह फोन छोड़ता नहीं है।


लोगों ने ऐसे निकाली तरकीब
इसके बाद लोगों ने उसे और जूस के पैकेट देने शुरू कर दिए। अब बंदर के एक हाथ में आईफोन और दूसरे हाथ में जूस का पैकेट था। वह फोन पकड़े-पकड़े जूस पीने का मजा ले रहा था। यह नजारा देखने वालों को बेहद मजेदार लगा। आखिरकार जब उसे एक और जूस का पैकेट मिल गया। यानी कुल दो पैकेट उसके पास हो गए तब जाकर उसने आईफोन वहीं पर छोड़ दिया और चला गया।

वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
यह मजेदार वीडियो इंस्टाग्राम पर @deepak_kushwaha6 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। अब तक इसे 43 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। लोग इस वीडियो पर खूब मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “देख लो, बंदर ने फोन प्यार से वापस रखा है, वरना फेंक भी सकता था।” वहीं दूसरे यूजर ने मजाक में लिखा, “मेरा भी फोन ले गया था, बड़ी मुश्किल से वापस किया। वो भी तब जब मैंने उसे आठ जूस के पैकेट दिए।”

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed