फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   A man was travelling on the Vande Bharat train He got off to have tea when suddenly the door closed

Viral Video: वंदे भारत ट्रेन में सफर कर रहा था युवक, स्टेशन पर उतर गया चाय पीने, तभी अचानक दरवाजा हुआ बंद

Fri, 31 Oct 2025 05:49 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 31 Oct 2025 05:49 PM IST
सार

Vande Bharat Viral Video: रेलवे स्टेशन पर जैसे ही वंदे भारत एक्सप्रेस रुकती है, एक यात्री चाय-पानी लेने के लिए प्लेटफॉर्म पर उतर जाता है। लेकिन जब वह लौटकर ट्रेन के पास आता है, तो दरवाज़ा पहले ही बंद हो चुका होता है। ट्रेन के हॉर्न बजाते ही वह घबरा जाता है और चाय नीचे रखकर दौड़ना शुरू कर देता है।

विज्ञापन
A man was travelling on the Vande Bharat train He got off to have tea when suddenly the door closed
शख्स की छूट गई ट्रेन - फोटो : इंस्टाग्राम @indian_railway_0542

विस्तार

 जरा सोचिए आप किसी ऐसी ट्रेन से सफर कर रहे हो जो देश की सबसे तेज और मॉडर्न ट्रेनों में गिनी जाती है वंदे भारत एक्सप्रेस और आपसे जरा सी लापरवाही के चलते वही ट्रेन आंखों के सामने छूट जाए। यही हुआ एक शख्स के साथ, जिसका वीडियो अब इंटरनेट पर जबरदस्त वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं कि वीडियो में क्या दिखाया गया है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
असल में वंदे भारत एक्सप्रेस कोई आम ट्रेन नहीं है कि जैसे-तैसे भागकर पकड़ ली जाए। इसके दरवाजे स्टेशन से निकलने से पहले ही लॉक हो जाते हैं, ताकि कोई हादसा न हो। मतलब अगर किसी ने गलती से ट्रेन रुकने पर बाहर कदम रख दिया तो समझ लीजिए मामला सीधा रिस्की जोन में चला गया।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by 𝕄𝕠𝕟𝕦 ℝ𝕒𝕚 (@indian_railway_0542)

विज्ञापन
विज्ञापन



ट्रेन से उतरकर शख्स ने पी ली चाय
अब इस वायरल वीडियो में जो हुआ वो एक तरफ फनी है, तो दूसरी तरफ सबक देने वाला भी। हुआ कुछ यूं कि एक यात्री वंदे भारत एक्सप्रेस से सफर कर रहा था। ट्रेन किसी स्टेशन पर रुकी तो जनाब को अचानक दो कप चाय की तलब लग गई। उन्होंने सोचा, "चलो जल्दी से चाय लेकर आते हैं, ट्रेन थोड़ी देर तो रुकेगी ही।" लेकिन ये सोच शायद उनके लिए जिंदगी की सबसे बड़ी गलती बन गई।


ट्रेन का दरवाजा हुआ बंद
वो दो कप चाय लेकर जैसे ही वापस लौटे देखा कि ट्रेन का दरवाजा बंद हो चुका है। पहले तो वो वहीं खड़े रहे उम्मीद में कि शायद अंदर कोई दरवाजा खोल देगा। लेकिन ट्रेन का हॉर्न बजते ही उनके होश उड़ गए। उस वक्त उनके हाथ में चाय के कप थे और सामने खड़ी थी बंद दरवाजे वाली वंदे भारत। फिर क्या, उन्होंने झट से कप प्लेटफॉर्म पर रखे और ट्रेन की ओर भागना शुरू कर दिया।

वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
वीडियो में साफ दिखता है कि जैसे ही वो भागते हैं, ट्रेन भी धीरे-धीरे चल पड़ती है। बेचारा पूरे जोश में दौड़ता रहता है, लेकिन ट्रेन अपनी स्पीड पकड़ लेती है। करीब 17 सेकंड के इस वीडियो में यही ड्रामा चलता है, चाय वाले भाईसाब दौड़ते हुए और वंदे भारत एक्सप्रेस निकलती हुई। हालांकि, यूजर्स इस वीडियो को देखकर खूब मजे ले रहे हैं। कई लोगों ने तो मजेदार कमेंट्स कर दिए। एक ने लिखा, “अरे भाई, वंदे भारत में चाय-पानी सब मिलता है, फिर बाहर क्यों गए?” दूसरे ने ताना मारा, “जनरल डिब्बे की आदत गई नहीं अब तक।” किसी ने कहा, “लोकल ट्रेन समझ ली क्या?”

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed