{"_id":"68a984178659f8e4b50a45d4","slug":"a-man-was-seen-walking-around-carrying-a-dangerous-crocodile-in-his-lap-like-a-child-video-goes-viral-2025-08-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: बच्चों की तरह खतरनाक मगरमच्छ को गोद में लिए घूमता दिखा शख्स, जिसने भी देखा फटी रह गई आंखें","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: बच्चों की तरह खतरनाक मगरमच्छ को गोद में लिए घूमता दिखा शख्स, जिसने भी देखा फटी रह गई आंखें
Sat, 23 Aug 2025 02:35 PM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Sat, 23 Aug 2025 02:35 PM IST
सार
Viral Video: वीडियो में साफ नजर आता है कि वह व्यक्ति मगरमच्छ को बहुत आराम से अपनी गोद में पकड़े हुए है। मगरमच्छ का आकार इतना विशाल है कि उसे देखकर किसी की भी धड़कन तेज हो सकती है।
विज्ञापन
मगरमच्छ को यूं गोद में लेकर घूमता दिखा शख्स
- फोटो : इंस्टाग्राम @jayprehistoricpets
विस्तार
इंटरनेट की दुनिया आजकल ऐसी हो गई है कि हर दिन सैकड़ों वीडियो वायरल हो जाते हैं। इनमें से कुछ वीडियो तो बस मजेदार या फनी होते हैं, लेकिन कई बार ऐसे-ऐसे वीडियो सामने आ जाते हैं जिन्हें देखकर आंखें खुली की खुली रह जाती हैं। ऐसा ही एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। इस वीडियो में एक शख्स इतना बड़ा और खतरनाक मगरमच्छ गोद में उठाकर घूमता हुआ दिखाई दे रहा है कि देखने वाले हैरान रह जाएं। तो आज की इस खबर में हम भी आपको ऐसे ही एक वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में साफ नजर आता है कि वह व्यक्ति मगरमच्छ को बहुत आराम से अपनी गोद में पकड़े हुए है। मगरमच्छ का आकार इतना विशाल है कि उसे देखकर किसी की भी धड़कन तेज हो सकती है। आम इंसान तो दूर से ही मगरमच्छ को देखकर घबरा जाए, लेकिन हैरानी की बात यह है कि उस शख्स के चेहरे पर बिल्कुल भी डर दिखाई नहीं देता। वो इतने खतरनाक जीव को ऐसे पकड़कर घूम रहा है जैसे कोई बच्चा अपने पालतू कुत्ते या बिल्ली को गोद में उठाता है।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
मगरमच्छ को गोद में उठाए घूम रहा था शख्स
अब यहां सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि वीडियो में दिख रहा यह मगरमच्छ कोई आम प्रजाति का नहीं है। यह डार्थ गेटर नाम का मगरमच्छ है, जो कि बेहद ही खतरनाक प्रजाति मानी जाती है। आम लोग तो इसे दूर से देखने पर ही पीछे हट जाएं, लेकिन इस शख्स ने इसे बड़ी सहजता से थाम रखा है। यही कारण है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है।
वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
इस वीडियो में नजर आने वाले शख्स का नाम जे ब्रुअर है। वह कैलिफोर्निया के फाउंटेन वैली में स्थित ‘द रेप्टाइल’ जू के फाउंडर हैं। ब्रुअर वैसे भी सोशल मीडिया पर काफी फेमस हैं। उनके इंस्टाग्राम और टिकटॉक अकाउंट पर लाखों फॉलोअर्स हैं। वे अक्सर सरीसृपों यानी रेंगने वाले जीव-जंतुओं के साथ समय बिताते हैं और उनके प्रति अपने जुनून और लगाव को शेयर करते रहते हैं। शायद यही वजह है कि उनके लिए यह मगरमच्छ कोई डरावना जीव नहीं बल्कि एक खास दोस्त जैसा है। ही यह वीडियो सामने आया, लोग इसे तेजी से शेयर करने लगे और देखते-देखते यह वायरल हो गया। नेटीजंस भी इस वीडियो पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। किसी ने कमेंट में लिखा, “तुम्हें बिल्कुल भी डर नहीं लगता क्या?” तो किसी ने सलाह दी, “भाई, ऐसे जंगली जानवरों से ज्यादा नजदीकी रखना ठीक नहीं है, क्योंकि कब हमला कर दें ये कहना मुश्किल है।”