फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   A man was seen making chole by putting his foot on a boiling pan people were left stunned AI Video Viral

Viral Video: खौलते भगोने में पैर डालकर छोले बनाता दिखा शख्स, मंजर देख लोगों की फटी रह गई आंखें, फिर जो हुआ...

Thu, 09 Oct 2025 10:51 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 09 Oct 2025 10:51 AM IST
सार

Viral Video: वीडियो में दिखाया गया है कि एक दुकानदार छोले बना रहा है। छोले-भटूरे का नाम सुनते ही लोगों के मुंह में पानी आ जाता है, लेकिन इस वीडियो को देखकर किसी का भी मन खराब हो सकता है।

विज्ञापन
A man was seen making chole by putting his foot on a boiling pan people were left stunned AI Video Viral
पैरों से छोले बनाता दिखा शख्स - फोटो : एक्स@ParodyChitraahh

विस्तार

सोशल मीडिया की दुनिया में हर दिन कुछ नया देखने को मिलता है। कभी मजेदार वीडियो वायरल होते हैं तो कभी ऐसे क्लिप सामने आ जाते हैं जिन्हें देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो इंटरनेट पर खूब चर्चा का विषय बना हुआ है। इस वीडियो को जिसने भी देखा, पहले तो दंग रह गया और फिर कुछ लोग गुस्से से भर भी गए। इन दिनों इंटरनेट पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया है। आइए जानते हैं कि वीडियो में क्या दिखाया गया है।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में दिखाया गया है कि एक दुकानदार छोले बना रहा है। छोले-भटूरे का नाम सुनते ही लोगों के मुंह में पानी आ जाता है, लेकिन इस वीडियो को देखकर किसी का भी मन खराब हो सकता है। वजह यह है कि दुकानदार ने पकाने वाले बड़े बर्तन में ही अपना पैर डाल रखा है और उसी दौरान वह हाथ से चमचे के जरिए छोले चला रहा है। मतलब एक पैर बर्तन में और हाथ में चमचा। यह दृश्य देखने वालों को अजीब और गंदा लग रहा है।
विज्ञापन

 


पैर से छोले बनाता दिखा शख्स
वीडियो भारत की किसी छोले-भटूरे की दुकान जैसा लगता है। सामने कुछ लोग खड़े दिखाई देते हैं। उनमें से एक शख्स पत्तल में छोले लिए खड़ा है। यह देखकर लोग सोचने लगे कि आखिर कोई दुकानदार इतना अजीब और अस्वच्छ काम कैसे कर सकता है। लेकिन असली बात यह है कि यह वीडियो हकीकत नहीं है। यह एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल से बनाया गया नकली वीडियो है।

लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
लोगों की प्रतिक्रियाएं भी अलग-अलग देखने को मिलीं। कई यूजर्स ने तुरंत पहचान लिया कि यह एआई से बनाया गया है और कमेंट में साफ लिखा कि असली दुकानदार ऐसा काम नहीं कर सकता। वहीं कुछ लोग इस झांसे में आ गए और दुकानदार को गालियां देने लगे। कुछ ने तो यह तक लिख दिया कि अब बाहर से खाना मंगाना ही बंद करना होगा। यहां तक कि कुछ लोगों ने दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग भी कर डाली। यानी साफ है कि इंटरनेट पर हर चीज वैसी नहीं होती जैसी दिखती है। आजकल एआई तकनीक इतनी तेजी से आगे बढ़ रही है कि असली और नकली में फर्क करना मुश्किल हो गया है। कोई भी फोटो या वीडियो देखकर तुरंत यकीन करना सही नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed