{"_id":"68c3a973d4810338920dab82","slug":"a-man-was-crossing-the-road-while-talking-on-his-mobile-phone-within-a-few-seconds-accident-happen-video-viral-2025-09-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: मोबाइल फोन पर बात करते-करते सड़क पार कर रहा था शख्स, चंद सेकंड में ही आ गया यमराज का बुलावा","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: मोबाइल फोन पर बात करते-करते सड़क पार कर रहा था शख्स, चंद सेकंड में ही आ गया यमराज का बुलावा
Fri, 12 Sep 2025 10:47 AM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Fri, 12 Sep 2025 10:47 AM IST
सार
Viral Video: वीडियो में दिखाया गया है कि एक शख्स सड़क पार करते हुए मोबाइल पर बात कर रहा था। एक हाथ में उसने गाड़ी का हैंडल पकड़ा हुआ था और दूसरे हाथ में मोबाइल फोन। वह सड़क पार करते समय पीछे मुड़कर देखता तो है, लेकिन उसका ध्यान मोबाइल पर इतना ज्यादा था कि सामने से आती तेज रफ्तार बाइक पर उसकी नजर ही नहीं पड़ी।
विज्ञापन
मोबाइल बना काल
- फोटो : एक्स@mktyaggi
विस्तार
आज की बिजी जिंदगी में लोग सड़क पर चलते समय या गाड़ी चलाते समय अक्सर मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने लगते हैं। लेकिन यह आदत कितनी खतरनाक हो सकती है, इसका अंदाजा हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो से लगाया जा सकता है। सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहे इस वीडियो ने लोगों को हिला कर रख दिया है और यह सड़क सुरक्षा की बड़ी सीख भी देता है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में दिखाया गया है कि एक शख्स सड़क पार करते हुए मोबाइल पर बात कर रहा था। एक हाथ में उसने गाड़ी का हैंडल पकड़ा हुआ था और दूसरे हाथ में मोबाइल फोन। वह सड़क पार करते समय पीछे मुड़कर देखता तो है, लेकिन उसका ध्यान मोबाइल पर इतना ज्यादा था कि सामने से आती तेज रफ्तार बाइक पर उसकी नजर ही नहीं पड़ी। नतीजा यह हुआ कि बाइक सीधे जाकर उससे टकरा गई।
विज्ञापन
वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग करें, क्योंकि अगले मोड़ पर यमराज आपका इंतज़ार कर रहे हैं… pic.twitter.com/Jx4hM4YQGH
— 𝙼𝚛 𝚃𝚢𝚊𝚐𝚒 (@mktyaggi) September 11, 2025
विज्ञापन
मोबाइल के चक्कर में शख्स का हुआ एक्सीडेंट
टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार बुरी तरह से गिर पड़े और घायल हो गए। यह हादसा बेहद डरावना था। हालांकि राहत की बात यह रही कि दोनों की जान बच गई, वरना यह लापरवाही बहुत भारी पड़ सकती थी। वीडियो साफ तौर पर यह संदेश देता है कि सड़क पर चलते या गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करना जानलेवा साबित हो सकता है। इस खतरनाक हादसे का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @mktyaggi नाम के अकाउंट से शेयर किया गया। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया, “गाड़ी चलाते समय मोबाइल का प्रयोग ना करें, क्योंकि अगले मोड़ पर यमराज आपका इंतजार कर रहे हैं।” यह लाइन अपने आप में ही लोगों को चेतावनी देने के लिए काफी है।
वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
वीडियो की लंबाई सिर्फ 17 सेकंड की है, लेकिन इसका असर गहरा है। अब तक इसे 36 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इसके अलावा सैकड़ों लोगों ने इसे लाइक भी किया है और इस पर लगातार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। सोशल मीडिया यूजर्स इस हादसे को देखकर गुस्से और चिंता, दोनों ही तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। किसी ने लिखा, “सावधानी हटी दुर्घटना घटी।” तो किसी ने कहा, “ड्राइविंग हो या वॉकिंग, मोबाइल सबसे बड़ा खतरा है।” कई यूजर्स ने लोगों से अपील की है कि सड़क पर चलते समय मोबाइल से दूरी बनाए रखें और ट्रैफिक नियमों का पालन जरूर करें।