Viral Video: फ्लाईओवर से छलांग लगाकर जान देने वाला था शख्स, तभी पुलिस वाले ने पीछे से खींचा और फिर...
Viral Video: वीडियो में साफ नजर आता है कि युवक फ्लाईओवर की रेलिंग के ऊपर खड़ा है और नीचे जमा भीड़ उसे समझाने में लगी हुई है। लोग जोर-जोर से कह रहे हैं, “नीचे उतर आ, मत कर ऐसा।” लेकिन युवक पर किसी की बात का असर नहीं होता और वह छलांग लगाने की तैयारी में रहता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आत्महत्या ऐसा कदम है, जिसे किसी भी वजह से सही नहीं माना जा सकता। लेकिन कभी-कभी लोग जिंदगी की मुश्किलों से घबरा कर ऐसा खतरनाक फैसला ले लेते हैं, जो उन्हें और उनके परिवार को गहरे दुख में डाल देता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में ऐसा ही एक मामला सामने आया, जिसमें एक युवक फ्लाईओवर पर चढ़कर कूदने की कोशिश करता दिखा। तो आज की इस खबर में हम आपको एक ऐसे ही वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो में साफ नजर आता है कि युवक फ्लाईओवर की रेलिंग के ऊपर खड़ा है और नीचे जमा भीड़ उसे समझाने में लगी हुई है। लोग जोर-जोर से कह रहे हैं, “नीचे उतर आ, मत कर ऐसा।” लेकिन युवक पर किसी की बात का असर नहीं होता और वह छलांग लगाने की तैयारी में रहता है। वहीं, ज्यादातर लोग नीचे खड़े होकर इसका वीडियो बनाने में व्यस्त नजर आते हैं।
पत्नी से विवाद के बाद आगरा में एक युवक ने फ्लाईओवर से कूद कर आत्महत्या का प्रयास किया
— Madan Mohan Soni (@madanjournalist) July 1, 2025
फर्रुखाबाद के युवक का अपनी पत्नी से विवाद हो गया। युवक फ्लाईओवर पर आत्महत्या करने के लिए चढ़ गया, जैसे तैसे पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए युवक को पीछे से दबोच कर बचा लिया है। pic.twitter.com/hwISwkd0OC
पुलिसकर्मी ने दिखाई सूझबूझ
इसी बीच एक पुलिसकर्मी फरिश्ते की तरह वहां पहुंचता है। वह बिना वक्त गंवाए पीछे से युवक को पकड़ लेता है और धीरे-धीरे उसे फ्लाईओवर की रेलिंग से नीचे उतार लेता है। महज 12 सेकंड के इस वीडियो में पुलिसवाले का साहस साफ झलकता है। उसकी फुर्ती और हिम्मत ने युवक की जान बचा ली, जिसे देख सोशल मीडिया यूजर्स उसकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। मामले का पूरा सच सामने आने पर पता चला कि फर्रुखाबाद के रहने वाले इस युवक का अपनी पत्नी से विवाद हो गया था। इस विवाद के बाद वह आगरा में फ्लाईओवर पर चढ़कर आत्महत्या करने की कोशिश करने लगा। हालांकि आगरा पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे समय रहते बचा लिया।
वीडियो पर लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स
बता दें कि ट्विटर पर @madanjournalist ने इस घटना का वीडियो शेयर किया और जानकारी दी कि युवक ने पत्नी से झगड़े के बाद आत्महत्या का प्रयास किया था। पुलिस की सूझबूझ दिखाते हुए उसकी जान बचा ली। वहीं, @gharkekalesh ने भी यह वीडियो X पर पोस्ट किया, जिसे 2 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और डेढ़ हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो पर आए कमेंट्स में लोग पुलिस की बहादुरी की सराहना कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “घर की परेशानियों ने युवक को इस कदम तक पहुंचा दिया था, लेकिन शुक्र है कि पुलिस ने वक्त रहते उसे बचा लिया।” वहीं, दूसरे यूजर ने पुलिस के काम को बहादुरी बताया। कई लोगों ने कमेंट्स में इस बात पर भी चर्चा की कि कोई भी परेशानी आत्महत्या का कारण नहीं बननी चाहिए और ऐसे हालात में मदद लेना जरूरी है।