फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   A man brought snake that bit him in a bag to the hospital Video goes Viral on Internet see netizens reaction

Viral Video: जिस सांप ने काटा, उसी को बैग में भर अस्पताल ले आया शख्स, बोला- इसने मुझे काटा है, मेरा इलाज करिए

Thu, 26 Jun 2025 12:26 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 26 Jun 2025 12:26 PM IST
सार

Viral Video: इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक जयपुर स्थित राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज के अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचता है। उसके पास एक बैकपैक होता है, जिसमें वह सांप को बंद करके लाया था।

विज्ञापन
A man brought snake that bit him in a bag to the hospital Video goes Viral on Internet see netizens reaction
जिस सांप ने काटा, उसी को बैग में भर ले आया शख्स - फोटो : एक्स@GyanwaniRitu

विस्तार

सांप के काटने की घटना जीवन के लिए बेहद खतरनाक साबित हो सकती है। यदि समय रहते इलाज न मिले तो इसका अंजाम जानलेवा हो सकता है। ऐसे में जरूरी है कि पीड़ित को तुरंत मेडिकल सहायता मिले और यह भी पता चले कि उसे किस सांप ने काटा है, ताकि इलाज सही दिशा में हो सके। राजस्थान में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सभी को हैरान कर दिया है। यहां एक शख्स को सांप ने काटा, लेकिन उसने जो किया, वह नॉर्मल नहीं था। डरने या घबराने की बजाय उस व्यक्ति ने साहस दिखाते हुए उस सांप को जिंदा पकड़ लिया और अपने बैग में बंद करके सीधे अस्पताल पहुंच गया। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी घटना के बारे में बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि युवक जयपुर स्थित राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज के अस्पताल की इमरजेंसी में पहुंचता है। उसके पास एक बैकपैक होता है, जिसमें वह सांप को बंद करके लाया था। जैसे ही वह वार्ड में पहुंचता है, वह बैग खोलता है और सांप को बाहर निकालता है। इस नजारे को देखकर वहां मौजूद मरीजों और अस्पताल कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच जाती है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


जिस सांप ने काटा, उसी को बैग में भर ले आया शख्स
रिपोर्ट के मुताबिक युवक ने जैसे ही उसे सांप ने काटा तुरंत उसे पकड़ लिया और बैग में बंद कर अस्पताल ले गया। इमरजेंसी वार्ड में जब एक मरीज ने पूछा कि क्या यही सांप है जिसने उसे काटा,तो युवक ने शांत भाव से कहा, "हां।" इसके बाद वह सांप को डॉक्टर को दिखाता है और फिर उसे वापस बैग में डाल देता है। यह घटना इतनी अनोखी थी कि अस्पताल के स्टाफ ने इसे कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो को एक्स पर @GyanwaniRitu नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। कैप्शन में लिखा गया, "सांप ने काटा तो उसे 'कैदी' बना लिया फिर उसे युवक खुद अस्पताल लेकर चला गया।"


सांप को भी रखा सुरक्षित
अस्पताल प्रशासन ने युवक को तुरंत इलाज देना शुरू किया और साथ ही यह भी सुनिश्चित किया कि सांप को सुरक्षित रखा जाए ताकि उसे बाद में जंगल में छोड़ा जा सके। हालांकि, अब तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वह सांप विषैला था या नहीं और उसकी प्रजाति कौन-सी थी। इस साहसी घटना ने सभी को चौंका दिया है। आमतौर पर लोग सांप को देखकर ही डर जाते हैं, लेकिन इस व्यक्ति ने न केवल उसे पकड़ा बल्कि उसे साथ लेकर अस्पताल पहुंचा और डॉक्टरों को दिखाया।





 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed