फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   A man argued with the pantry staff over the bad lentils railways had to respond immediately Video Viral

Viral Video: खराब निकली दाल को लेकर शख्स ने की पैंट्री वाले से बहस, बवाल देख रेलवे को तुरंत देना पड़ा जवाब

Thu, 26 Jun 2025 11:26 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 26 Jun 2025 11:26 AM IST
सार

Viral Video: हुआ कुछ ऐसा कि एक यात्री को ट्रेन में जो खाना मिला, उसकी क्वालिटी बहुत खराब थी। इससे नाराज होकर वह यात्री सीधा पैंट्री रूम में पहुंचा और वहां काम कर रहे स्टाफ से सवाल-जवाब करने लगा।

विज्ञापन
A man argued with the pantry staff over the bad lentils railways had to respond immediately Video Viral
खराब दाल को लेकर भड़का शख्स - फोटो : एक्स@JituUpadhy1972

विस्तार

भारतीय रेलवे एक बार फिर चर्चा में है, और इस बार वजह है ट्रेन में मिलने वाले खाने की खराब गुणवत्ता। पहले भी रेलवे को लेकर कई समस्याएं सामने आ चुकी हैं, जैसे ट्रेन हादसे, सीट से ज्यादा टिकट बेचना, ट्रेनों में भारी भीड़ और पैसे देने के बाद भी सही सुविधाएं न मिलना। अब ताजा मामला खाने को लेकर सामने आया है, जहां एक यात्री ने हिम्मत दिखाते हुए खुद पैंट्री कार में जाकर शिकायत की। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। तो आइए विस्तार से जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
हुआ कुछ ऐसा कि एक यात्री को ट्रेन में जो खाना मिला, उसकी क्वालिटी बहुत खराब थी। इससे नाराज होकर वह यात्री सीधा पैंट्री रूम में पहुंचा और वहां काम कर रहे स्टाफ से सवाल-जवाब करने लगा। उसने कहा कि पैसे देने के बाद भी ऐसा खाना मिलना गलत है। किसी ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे ने भी दिया इस समस्या पर ध्यान
वीडियो वायरल होते ही रेलवे को भी इस पर ध्यान देना पड़ा। रेलवे ने अपनी तरफ से जवाब देते हुए बताया कि यात्री की शिकायत "रेल मदद" पर दर्ज कर ली गई है। रेलवे ने यह भी कहा कि शिकायत का नंबर यात्री के मोबाइल पर भेज दिया गया है और एक लिंक भी दिया गया है जिससे शिकायत की स्थिति देखी जा सकती है।

वीडियो पर लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों की तरह-तरह की राय सामने आ रही हैं। एक यूजर ने लिखा, “लोग मजबूरी में ट्रेन का खाना खरीदते हैं, लेकिन रेलवे उन्हें खराब खाना देता है।” एक और यूजर ने कहा, “इसी वजह से अब लोग अपने घर से खाना बनाकर लाना ज्यादा सही समझते हैं।” किसी ने तो यहां तक कह दिया कि “जिस तरह की हालत हो रही है, एक दिन ऐसा भी आएगा जब ट्रेनों की पैंट्री बंद कर दी जाएगी।”


रेलवे को करना पड़ेगा सुधार
यह मामला दिखाता है कि रेलवे में सुधार की अब भी जरूरत है। लोग जब ट्रेन में सफर करते हैं, तो उन्हें सिर्फ टिकट नहीं चाहिए, बल्कि अच्छा खाना और सही सुविधा भी चाहिए होती है। जब ऐसे मामलों की शिकायतें सामने आती हैं तो यह साफ हो जाता है कि सिर्फ जवाब देने से काम नहीं चलेगा। रेलवे को जमीन पर बदलाव लाना होगा ताकि लोग भरोसे के साथ सफर कर सकें।






 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed