फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   A five storey building was spotted floating in the Yangtze River China Video viral

जब नदी में अचानक तैरने लगी पांच मंजिला इमारत, वीडियो देख कर सब हुए हैरान

Wed, 31 Jul 2019 02:56 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Wed, 31 Jul 2019 02:56 PM IST
विज्ञापन
A five storey building was spotted floating in the Yangtze River China Video viral
तैरती हुई इमारत, चीन - फोटो : Twitter

अब तक तो आपने पानी में नाव से लेकर बड़े-बड़े जहाजों को ही तैरते देखा होगा, लेकिन जरा सोचिए कि अगर नदी में अचानक पांच मंजिला इमारत तैरने लगे तो। यह देख कर आपको हैरानी तो होगी ही। चीन में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला है। 

विज्ञापन

ट्विटर पर एक शख्स ने 11 सेकेंड का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक पांच मंजिला इमारत चीन की यांग्त्सी नदी में तैरती हुई नजर आ रही है। इस वीडियो को 29 जुलाई को पोस्ट किया गया, जिसे अब तक 32 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो को जिस शख्स ने शेयर किया है, उसने लिखा है 'यह घटना नवंबर 2018 की है, जिसमें एक पांच मंजिला इमारत नदी में तैर रही है। असल में यह इमारत एक तैरता हुआ रेस्टोरेंट है, जिसे नियमों में बदलाव के कारण एक जगह से दूसरी जगह शिफ्ट किया जा रहा था'। इसके लिए कई नावों को एक साथ जोड़ा गया और फिर उसके ऊपर रख कर रेस्टोरेंट को दूसरी जगह ले जाया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed