{"_id":"68072f25048519b6d8016df5","slug":"a-dog-was-seen-mediating-between-two-bulls-fighting-video-goes-viral-on-internet-see-netizens-reaction-2025-04-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: दो सांडों की लड़ाई में बीच बचाव करता दिखा कुत्ता, वीडियो देख लोग बोले- डोगेश भाई ने संभाल लिया","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: दो सांडों की लड़ाई में बीच बचाव करता दिखा कुत्ता, वीडियो देख लोग बोले- डोगेश भाई ने संभाल लिया
Tue, 22 Apr 2025 12:09 PM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Tue, 22 Apr 2025 12:09 PM IST
सार
Two Bulls Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि दो भारी-भरकम सांड सड़क के बीचों-बीच आपस में भिड़ रहे हैं। दोनों पूरी ताकत से एक-दूसरे पर वार कर रहे हैं और माहौल काफी खतरनाक लग रहा है। इतने में वहां एक कुत्ता आ जाता है। ये कोई आम कुत्ता नहीं, बल्कि लोगों की नजरों में अब हीरो बन चुका है।
विज्ञापन
कुत्ते ने रोकी सांडों की लड़ाई
- फोटो : इंस्टाग्राम viishal_memes
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया पर आए दिन ऐसे कई वीडियो वायरल होते रहते हैं, जिसे देख लोगों की हंसी कंट्रोल नहीं होती है। अब बात करते हैं घटना की तो सड़कों पर सांडों का आतंक कोई नई बात नहीं है। आपने भी कई बार देखा या सोशल मीडिया पर वीडियो देखा होगा, जिसमें सांड गाड़ियों के पीछे भागते हैं, लोगों को डराते हैं या एक-दूसरे से भिड़ते हैं। लेकिन हाल ही में एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जो इन सबसे थोड़ा अलग है और दिल छू लेने वाला भी है।
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि दो भारी-भरकम सांड सड़क के बीचों-बीच आपस में भिड़ रहे हैं। दोनों पूरी ताकत से एक-दूसरे पर वार कर रहे हैं और माहौल काफी खतरनाक लग रहा है। इतने में वहां एक कुत्ता आ जाता है। ये कोई आम कुत्ता नहीं, बल्कि लोगों की नजरों में अब हीरो बन चुका है। यह कुत्ता बिना डरे सांडों के बीच पहुंचता है और उन्हें लड़ने से रोकने की कोशिश करता है। जब भी सांड एक-दूसरे से टकराने लगते हैं, वह बीच में जाकर उन्हें पीछे हटाता है। कुत्ते की ये कोशिश काम कर जाती है और कुछ देर बाद दोनों सांड शांत होकर वहां से चले जाते हैं। इस तरह उस कुत्ते ने सड़क पर होने वाली बड़ी दुर्घटना को टाल दिया।
विज्ञापन
वीडियो को मिली मजेदार प्रतिक्रिया
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @viishal_memes नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है और अब तक लाखों लोग इसे देख चुके हैं। हजारों लोगों ने वीडियो को पसंद किया और कमेंट करके अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा, “इस दुनिया में आज भी कुत्तानियत जिंदा है।” दूसरे यूजर ने लिखा, “डोगेश भाई ने अपनी जान की परवाह किए बिना धरती को विनाश से बचा लिया।” एक और यूजर ने तो यह तक लिख दिया कि “जहां मैटर बड़ा हो, वहां डोगेश भाई खड़े होते हैं।” और एक यूजर ने मजे लेते हुए लिखा, “जहां डोगेश भाई हों, वहां विवाद हो ही नहीं सकता।”
लोगों में हो रहा है खूब पॉपुलर
इस वीडियो को लेग इतना ज्यादा पसंद कर रहे हैं कि यह अब सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काफी शेयर किया जा रहा है। इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं और इसे हजारों लोग लाइक भी कर चुके हैं। यूजर्स सिर्फ इस एक वीडियो को अपनी स्टोरी पर रीपोस्ट कर रहे हैं और दोस्तों के साथ जमकर शेयर भी कर रहे हैं।

View this post on Instagram