फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   A dilapidated slum from outside but 5 star hotel room from inside everyone wants to be this poor Video Viral

Viral Video: बाहर से टूटी-फूटी झोपड़ पट्टी लेकिन अंदर से 5 स्टार होटल रूम फेल, हर कोई बनना चाहता है ऐसा गरीब

Thu, 26 Jun 2025 10:52 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 26 Jun 2025 10:52 AM IST
सार

Viral Video: वायरल हो रहे इस वीडियो में एक साधारण सी झोपड़ी दिखाई देती है, जो पेड़-पौधों के बीच स्थित है। पहली नजर में यह एक आम झोपड़ी लगती है, लेकिन तभी कुछ ऐसा दिखता है जो सबका ध्यान खींच लेता है।

विज्ञापन
A dilapidated slum from outside but 5 star hotel room from inside everyone wants to be this poor Video Viral
झोपड़ी में लगी है एसी - फोटो : इंस्टाग्राम @theindiancasm

विस्तार

आजकल सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ अनोखा देखने को मिल ही जाता है। लोग रोजाना ढेर सारी फोटो और वीडियो इंटरनेट पर अपलोड करते हैं, जिन्हें देखने में लोग काफी रुचि लेते हैं। स्टंट, ड्रामा, अजीब हरकतें और देसी जुगाड़ जैसे तमाम कंटेंट अक्सर वायरल हो जाते हैं। अब इसी कड़ी में एक और वीडियो सामने आया है जो तेजी से चर्चा का विषय बन गया है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वायरल हो रहे इस वीडियो में एक साधारण सी झोपड़ी दिखाई देती है, जो पेड़-पौधों के बीच स्थित है। पहली नजर में यह एक आम झोपड़ी लगती है, लेकिन तभी कुछ ऐसा दिखता है जो सबका ध्यान खींच लेता है। झोपड़ी के बाहर एक एसी का आउटडोर यूनिट लगा हुआ है। यह देखकर लोग हैरान रह जाते हैं। इसके बाद वीडियो रिकॉर्ड करने वाला व्यक्ति झोपड़ी के और करीब जाता है और फिर अंदर का दृश्य दिखाता है।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by TheIndiancasm | Shivam Pandey (@theindiancasm)

विज्ञापन
विज्ञापन



झोपड़ी में लगी है एसी
झोपड़ी के अंदर का नजारा देखकर किसी को भी यकीन नहीं होगा। वहां एक काम करता हुआ एयर कंडीशनर लगा है, एक मिनी फ्रिज भी रखा है और दीवार पर टीवी भी टंगा हुआ है। इतना ही नहीं, बिस्तर पर एक व्यक्ति आराम से लेटा हुआ टीवी देखता नजर आता है। यह सब देखकर लोग चौंक तो जाते हैं, लेकिन साथ ही वीडियो को काफी एंजॉय भी करते हैं। यही वजह है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गया है।

वीडियो पर लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रियाएं
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर ‘theindiancasm’ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 66 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। वीडियो पर आए कमेंट्स भी उतने ही मजेदार हैं। लोग इसे देखकर खुद को भी ‘ऐसा गरीब’ बताने लगे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, "मैं भी ऐसा गरीब बनना चाहता हूं।" दूसरे ने लिखा, "मुझे भी ऐसा ही घर चाहिए।" तीसरे ने कहा, "हमको भी इतना गरीब बना दो भगवान।" चौथे यूजर ने लिखा, "ऐसी गरीबी हो तो क्या बात है।" और पांचवे ने कहा, "हे भगवान, मुझे भी ऐसा गरीब बना दे।" इस वायरल वीडियो ने यह साबित कर दिया कि आराम और लग्जरी सिर्फ महंगे बंगलों में ही नहीं मिलते। अगर सोच अलग हो और थोड़ी समझदारी हो, तो एक झोपड़ी को भी मिनी पैलेस बनाया जा सकता है। यह वीडियो एक बेहतरीन मिसाल है कि सादगी और आराम दोनों को एक साथ जीया जा सकता है।




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed