फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   A brother traveling with his sister from Bhopal was suddenly interrupted by a drunk man on train Video viral

Viral Video: भोपाल से बहन के साथ सफर कर रहा भाई, ट्रेन में अचानक आ गया शराबी, जो हुआ उसने हिला दिया पूरा कोच

Fri, 31 Oct 2025 12:51 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 31 Oct 2025 12:51 PM IST
सार

Viral Video: ये मामला भोपाल से जबलपुर जा रही एक ट्रेन का है। रेडिट पर 19 साल के एक युवक ने इसका पूरा अनुभव साझा किया है। आइए खबर में जानते हैं कि उसकी बहन के साथ क्या हुआ था?

विज्ञापन
A brother traveling with his sister from Bhopal was suddenly interrupted by a drunk man on train Video viral
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

ट्रेन में सफर करते वक्त अगर आपका रिजर्वेशन कंफर्म हो तो मन में एक सुकून रहता है कि अब यात्रा आराम से कटेगी। लेकिन सोचिए अगर उसी रिजर्व सीट पर रात के वक्त कोई शराबी आकर बैठ जाए तो कैसा लगेगा? ऐसा ही एक डरावना अनुभव एक भाई-बहन के साथ हुआ, जिसकी कहानी इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी घटना के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट
ये घटना भोपाल से जबलपुर जाने वाली ट्रेन की है। रेडिट पर एक 19 साल के लड़के ने इसका पूरा किस्सा शेयर किया है। उसने लिखा कि वह अपनी 21 साल की बहन के साथ सफर कर रहा था। दोनों का रिजर्वेशन S7 कोच में था। पूरे दिन की थकान के बाद बहन अपनी बर्थ पर लेट गई, जबकि भाई नीचे बैठा हुआ था। तभी अचानक एक शख्स लड़खड़ाता हुआ कोच में आया। वह आदमी पूरी तरह नशे में था। सांवला रंग, मोटा शरीर, सफेद शर्ट-पैंट, गले में सोने की चेन और हाथों में अंगूठियां बिल्कुल गुंडे जैसा लुक। वह सीधे उनकी सीट के पास आया और बिना कुछ बोले लड़की की बर्थ पर बैठ गया। लड़की डर गई और तुरंत अपने पैर पीछे खींच लिए।
विज्ञापन




नशे की धुत में आया शख्स
भाई ने बताया कि उसने शांत लहजे में उस आदमी से कहा कि “ये हमारी सीट है, कृपया आगे जाकर बैठिए।” लेकिन शराबी कुछ समझ नहीं पा रहा था। तब उसने धीरे से उठाकर उसे आगे की ओर धकेला और बहन को कहा कि अब सब ठीक है, आराम से लेट जाओ। लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई। करीब 20 सेकंड बाद वही शराबी गुस्से में चिल्लाते हुए लौट आया। उसने भाई पर “गुंडा” बनने का आरोप लगाया और धमकी भरे लहजे में बात करने लगा। वो इतना जोर से बोल रहा था कि पूरी बोगी जाग गई। बहन डर के मारे रोने लगी और बार-बार कहने लगी, “भैया यह मेरी सीट है। ये मेरे भाई हैं।”
विज्ञापन
विज्ञापन


भाई ने बहन को किया शांत
भाई ने बताया कि वो नहीं चाहता था कि रात में कोई बड़ा झगड़ा हो, इसलिए उसने बहन को शांत किया और उस आदमी को समझाने की कोशिश की। इस बीच बाकी पैसेंजर्स भी जाग गए और उस शराबी को डांटकर भगा दिया। कुछ देर बाद वो आगे जाकर किसी और जगह बैठ गया। लेकिन बहन अभी भी डर के साए में थी। भाई ने सोचा कि वो उसकी बर्थ पर बैठ जाए ताकि वो थोड़ा सुरक्षित महसूस करे। तभी वही आदमी फिर से आया और इस बार भाई की खाली सीट पर बैठ गया। अब मामला गंभीर हो गया था। भाई ने तुरंत रेलवे हेल्पलाइन 139 और RPF को कई बार फोन किया। लेकिन हर बार वही जवाब मिला, “अगले स्टेशन पर फोर्स पहुंचेगी।”


बुरी तरह डर गया शख्स
करीब दो घंटे बाद पुलिस पहुंची, लेकिन तब तक उस शराबी को कोई जानकार पहले ही ले जा चुका था। पुलिस ने औपचारिक जांच की। कुछ पूछताछ की और कहा, “अगर वो फिर दिखे तो बता देना।” फिर चले गए। भाई ने लिखा कि उसकी बहन बहुत डर गई थी। वह आमतौर पर अकेले ट्रैवल नहीं करती, और इस बार वह सिर्फ इसलिए उसके साथ था ताकि उसे ट्रेन से सफर करने का कॉन्फिडेंस मिले। लेकिन इस हादसे के बाद शायद वह कभी अकेले यात्रा करने की हिम्मत नहीं जुटा पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed