Viral Video: सात साल से खाली पड़े मकान में बॉल ढूंढ रहा था लड़का, किचन में मिला मानव कंकाल, पुलिस पहुंची
Viral Video: पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूरे घर की जांच की। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई तो पता चला कि यह मकान पिछले सात वर्षों से खाली पड़ा हुआ था और इसका मालिक विदेश में रहता है। युवक उस समय बॉल ढूंढते हुए वीडियो बना रहा था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाल ही में, हैदराबाद के नामपल्ली इलाके से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। एक युवक अपनी बॉल की तलाश में एक पुराने, बंद पड़े मकान में गया था, लेकिन उसे वहां जो मिला, वह बेहद डरावना था। युवक ने बताया कि जब वह बॉल ढूंढते हुए मकान के अंदर गया तो वहां सन्नाटा पसरा हुआ था। जैसे ही वह किचन में पहुंचा, उसकी नजर फर्श पर पड़े एक कंकाल पर पड़ी। यह कंकाल औंधे मुंह पड़ा हुआ था। यह देखकर युवक घबरा गया और डर के मारे तुरंत बाहर भाग आया। उसने बिना देर किए पुलिस को इस बात की जानकारी दी। तो आज की इस खबर में हम भी आपको इसी घटना के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई खबर
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूरे घर की जांच की। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई तो पता चला कि यह मकान पिछले सात वर्षों से खाली पड़ा हुआ था और इसका मालिक विदेश में रहता है। युवक उस समय बॉल ढूंढते हुए वीडियो बना रहा था। यही वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि किचन की जमीन पर इंसानी कंकाल पड़ा है, जिसमें उसकी पसलियां और सिर साफ दिख रहे हैं। कंकाल के पास कुछ बर्तन भी पड़े हुए थे, जिससे पता चलता है कि यह व्यक्ति शायद किचन में ही रहा करता था।
घर में मिला कंकाल
पुलिस ने कंकाल और बाकी चीजों को जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को सौंप दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही कंकाल की पहचान और मौत के कारणों की सही जानकारी मिल सकेगी। पुलिस जांच में यह बात सामने आई है कि यह मकान मुनीर खान नाम के एक व्यक्ति का है, जिसके दस बच्चे हैं। उसका चौथा बेटा, जिसकी उम्र करीब 50 साल थी, इसी घर में अकेले रहा करता था। बताया जा रहा है कि वह मानसिक रूप से बीमार था और उसने शादी भी नहीं की थी।
पुलिस कर रही है जांच
पुलिस को शुरुआती जांच में किसी भी तरह की मारपीट या हत्या का कोई सबूत नहीं मिला है। न ही खून के कोई निशान पाए गए हैं। ऐसे में पुलिस को शक है कि व्यक्ति की मौत मानसिक बीमारी या अन्य प्राकृतिक कारणों से हुई होगी। फिलहाल पुलिस मकान मालिक और उसके अन्य बच्चों से संपर्क कर रही है, ताकि इस मामले की सच्चाई पूरी तरह सामने आ सके। इस घटना ने इलाके के लोगों को डरा दिया है। जो मकान वर्षों से बंद था, वहां इतने समय तक किसी को कुछ पता नहीं चला, यह बात सभी को हैरान कर रही है। पुलिस अब इस रहस्य से पर्दा उठाने की कोशिश में जुटी है।