फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   A big python swallowed a live deer when the body became heavy it became difficult to even walk video viral

Viral Video: जिंदा हिरण को निगल गया बड़ा अजगर, जब शरीर हुआ भारी तो चलना भी हुआ मुश्किल, खौफनाक वीडियो वायरल

Fri, 12 Sep 2025 09:56 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Fri, 12 Sep 2025 09:56 AM IST
सार

Viral Video: वीडियो देखकर सबसे पहले यही सवाल उठता है कि आखिर इतना बड़ा जानवर अजगर के पेट में कैसे समा सकता है? लेकिन यही अजगर की खासियत है। आमतौर पर लोग सोचते हैं कि अजगर जहरीला होता है, जबकि हकीकत यह है कि अजगर में जहर नहीं होता।

विज्ञापन
A big python swallowed a live deer when the body became heavy it became difficult to even walk video viral
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : freepik.com

विस्तार

जंगल की दुनिया हमेशा रहस्यों से भरी रहती है। यहां हर वक्त शिकार और शिकारी का खेल चलता रहता है। यह खेल जितना दिलचस्प होता है, उतना ही खतरनाक भी। सोशल मीडिया पर इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है। इस वीडियो में एक बड़ा अजगर अपने शिकार को पूरी तरह निगलता हुआ दिखाई दे रहा है। शिकार भी कोई छोटा-मोटा जानवर नहीं, बल्कि एक हिरण है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वीडियो देखकर सबसे पहले यही सवाल उठता है कि आखिर इतना बड़ा जानवर अजगर के पेट में कैसे समा सकता है? लेकिन यही अजगर की खासियत है। आमतौर पर लोग सोचते हैं कि अजगर जहरीला होता है, जबकि हकीकत यह है कि अजगर में जहर नहीं होता। फिर भी यह बेहद खतरनाक माने जाते हैं। वजह यह है कि अजगर अपने शिकार को डसकर मारते नहीं, बल्कि उसे जकड़कर दम घोंटते हैं और फिर पूरा का पूरा निगल जाते हैं। यही कारण है कि इंसान और जानवर दोनों ही अजगर से दूरी बनाए रखते हैं।
विज्ञापन

 


जिंदा हिरण को निगल गया अजगर
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अजगर का पेट बुरी तरह फूल गया है। वह धीरे-धीरे रेंगने की कोशिश कर रहा है, लेकिन भारी शरीर के कारण ठीक से हिल भी नहीं पा रहा। बताया जा रहा है कि यह मध्य अफ्रीकी रॉक पाइथन है, जो दुनिया के सबसे बड़े अजगरों में गिना जाता है। इस प्रजाति के अजगर के जबड़े इतने लचीले होते हैं कि वे बिना हड्डियां तोड़े बड़े से बड़ा शिकार भी निगल सकते हैं। यही वजह है कि इस अजगर ने पूरे हिरण को एक ही बार में अपने पेट में समा लिया।

वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @AmazingSights नाम की आईडी से साझा किया गया है। इसके साथ कैप्शन लिखा गया, "मध्य अफ्रीकी रॉक पाइथन ने एक इम्पाला को निगल लिया।" महज 36 सेकंड के इस वीडियो को अब तक 36 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इसके अलावा सैकड़ों लोगों ने इसे लाइक किया है और इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी आ रही हैं। लोगों ने वीडियो देखकर अपने-अपने अंदाज में प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा, "जिंदगी आसान नहीं, कभी-कभी जीत भी बोझ बन जाती है।" दूसरे ने मजाकिया अंदाज में लिखा, "हिरण को निगल तो लिया, लेकिन अब इसे पचाना ही असली जंग होगी।" वहीं कुछ लोगों ने अजगर की ताकत और प्रकृति के संतुलन पर चर्चा की। उनका कहना था कि यह नजारा हमें याद दिलाता है कि जंगल में हर जीव का अपना महत्व और भूमिका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed