फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   A 19 Year Old Female Student Harassed On Mumbai Local Train At Goregaon Station video goes viral

Viral Video: लोकल ट्रेन में लड़की पर भद्दे कमेंट करता दिखा शख्स, छात्रा ने फोन निकाल किया यह काम हो रही तारीफ

Thu, 15 May 2025 03:25 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 15 May 2025 03:25 PM IST
सार

Mumbai Local Train Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में देखा जा सकता है कि इससे घबराकर लड़की डिब्बे के भीतर चली गई, लेकिन उसने साहस का परिचय देते हुए चुपचाप अपना फोन निकाला और उस आदमी का वीडियो रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया।

विज्ञापन
A 19 Year Old Female Student Harassed On Mumbai Local Train At Goregaon Station video goes viral
शख्स ने की लड़की के साथ छेड़छाड़ - फोटो : रेडिट@Upset_Presence9125

विस्तार

मुंबई को आमतौर पर महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित महानगरों में गिना जाता है। लेकिन एक ताजा मामला इस दावे पर गंभीर सवाल खड़े करता है। मुंबई की लोकल ट्रेन में सफर कर रही एक 19 वर्षीय कॉलेज छात्रा के साथ जो हुआ, वह न सिर्फ हैरान करने वाला है बल्कि डरावना भी। यह घटना तब हुई जब छात्रा गोरेगांव स्टेशन से विले पार्ले जाने के लिए फर्स्ट क्लास महिला डिब्बे में चढ़ी थी। ट्रेन में चढ़ते ही एक अनजान व्यक्ति महिला डिब्बे के बाहर खिड़की के पास आकर खड़ा हो गया और गलत तरीके से लड़की को घूरते हुए भद्दे कमेंट्स करने लगा।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में देखा जा सकता है कि इससे घबराकर लड़की डिब्बे के भीतर चली गई, लेकिन उसने साहस का परिचय देते हुए चुपचाप अपना फोन निकाला और उस आदमी का वीडियो रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया। उसने ऐसा जताया कि वह फोन पर बात कर रही है, जबकि असल में वह उस व्यक्ति का चेहरा कैमरे में कैद कर रही थी।
विज्ञापन


Is Mumbai really as safe as it is portrayed to be?
विज्ञापन
विज्ञापन

byu/Upset_Presence9125 in indiasocial
Is Mumbai really as safe as it is portrayed to be?
byu/Upset_Presence9125 in indiasocial


लोकल ट्रेन में लड़की के साथ हुई छेड़छाड़
जैसे ही उस व्यक्ति को यह आभास हुआ कि उसकी हरकत कैमरे में रिकॉर्ड हो रही है, वह कुछ देर बाद वहां से हट गया। हालांकि तब तक लड़की काफी डरी हुई थी और मानसिक रूप से परेशान हो चुकी थी। इस पूरे हादसे की जानकारी लड़की के एक दोस्त ने रेडिट पर साझा की। उसने बताया कि घटना के बाद से छात्रा अब अकेले लोकल ट्रेन में सफर करने से डरने लगी है।

लोगों ने की लड़की की तारीफ
उसने पोस्ट साझा कर लिखा, “कल्पना कीजिए अगर ट्रेन चल चुकी होती और वह व्यक्ति डिब्बे में आ गया होता? उस वक्त डिब्बे में सिर्फ दो महिलाएं थीं और मेरी दोस्त को अगला स्टेशन आने तक उसी के साथ रहना पड़ता। हमने हमेशा सुना था कि मुंबई सुरक्षित है, लेकिन अब वह भरोसा कमजोर पड़ गया है।” रेडिट पर यह पोस्ट वायरल हो गई और 1.5 हजार से अधिक लोगों ने इसे अपवोट किया। कई यूजर्स ने छात्रा के साहस की तारीफ की और सुझाव दिया कि वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर मुंबई पुलिस को टैग किया जाए ताकि आरोपी की पहचान की जा सके।

सोशल मीडिया पर लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
एक यूजर ने लिखा, “घटना बेहद डरावनी है, लेकिन उम्मीद मत छोड़ो। आवाज उठाना जरूरी है, तभी बदलाव आएगा।” वहीं किसी ने गुस्से में कहा, “ऐसे लोगों को औरतों से ही मार पड़नी चाहिए ताकि उन्हें सबक मिले।”

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed