{"_id":"6825b9d4237ecd7b98027584","slug":"a-19-year-old-female-student-harassed-on-mumbai-local-train-at-goregaon-station-video-goes-viral-2025-05-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Video: लोकल ट्रेन में लड़की पर भद्दे कमेंट करता दिखा शख्स, छात्रा ने फोन निकाल किया यह काम हो रही तारीफ","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Video: लोकल ट्रेन में लड़की पर भद्दे कमेंट करता दिखा शख्स, छात्रा ने फोन निकाल किया यह काम हो रही तारीफ
Thu, 15 May 2025 03:25 PM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Thu, 15 May 2025 03:25 PM IST
सार
Mumbai Local Train Viral Video: सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में देखा जा सकता है कि इससे घबराकर लड़की डिब्बे के भीतर चली गई, लेकिन उसने साहस का परिचय देते हुए चुपचाप अपना फोन निकाला और उस आदमी का वीडियो रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
शख्स ने की लड़की के साथ छेड़छाड़
- फोटो : रेडिट@Upset_Presence9125
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई को आमतौर पर महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित महानगरों में गिना जाता है। लेकिन एक ताजा मामला इस दावे पर गंभीर सवाल खड़े करता है। मुंबई की लोकल ट्रेन में सफर कर रही एक 19 वर्षीय कॉलेज छात्रा के साथ जो हुआ, वह न सिर्फ हैरान करने वाला है बल्कि डरावना भी। यह घटना तब हुई जब छात्रा गोरेगांव स्टेशन से विले पार्ले जाने के लिए फर्स्ट क्लास महिला डिब्बे में चढ़ी थी। ट्रेन में चढ़ते ही एक अनजान व्यक्ति महिला डिब्बे के बाहर खिड़की के पास आकर खड़ा हो गया और गलत तरीके से लड़की को घूरते हुए भद्दे कमेंट्स करने लगा।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में देखा जा सकता है कि इससे घबराकर लड़की डिब्बे के भीतर चली गई, लेकिन उसने साहस का परिचय देते हुए चुपचाप अपना फोन निकाला और उस आदमी का वीडियो रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया। उसने ऐसा जताया कि वह फोन पर बात कर रही है, जबकि असल में वह उस व्यक्ति का चेहरा कैमरे में कैद कर रही थी।
Is Mumbai really as safe as it is portrayed to be?
विज्ञापन
byu/Upset_Presence9125 in indiasocial
लोकल ट्रेन में लड़की के साथ हुई छेड़छाड़
जैसे ही उस व्यक्ति को यह आभास हुआ कि उसकी हरकत कैमरे में रिकॉर्ड हो रही है, वह कुछ देर बाद वहां से हट गया। हालांकि तब तक लड़की काफी डरी हुई थी और मानसिक रूप से परेशान हो चुकी थी। इस पूरे हादसे की जानकारी लड़की के एक दोस्त ने रेडिट पर साझा की। उसने बताया कि घटना के बाद से छात्रा अब अकेले लोकल ट्रेन में सफर करने से डरने लगी है।
लोगों ने की लड़की की तारीफ
उसने पोस्ट साझा कर लिखा, “कल्पना कीजिए अगर ट्रेन चल चुकी होती और वह व्यक्ति डिब्बे में आ गया होता? उस वक्त डिब्बे में सिर्फ दो महिलाएं थीं और मेरी दोस्त को अगला स्टेशन आने तक उसी के साथ रहना पड़ता। हमने हमेशा सुना था कि मुंबई सुरक्षित है, लेकिन अब वह भरोसा कमजोर पड़ गया है।” रेडिट पर यह पोस्ट वायरल हो गई और 1.5 हजार से अधिक लोगों ने इसे अपवोट किया। कई यूजर्स ने छात्रा के साहस की तारीफ की और सुझाव दिया कि वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर मुंबई पुलिस को टैग किया जाए ताकि आरोपी की पहचान की जा सके।
सोशल मीडिया पर लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
एक यूजर ने लिखा, “घटना बेहद डरावनी है, लेकिन उम्मीद मत छोड़ो। आवाज उठाना जरूरी है, तभी बदलाव आएगा।” वहीं किसी ने गुस्से में कहा, “ऐसे लोगों को औरतों से ही मार पड़नी चाहिए ताकि उन्हें सबक मिले।”