फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   80 year old grandmother jumped from a height of 10 thousand feet Video goes Viral on Internet

Viral Video: 80 साल की दादी ने 10 हजार फुट की ऊंचाई से लगाई छलांग, अम्मा का जज्बा देख लोग बोले- आपको सलाम है

Thu, 03 Jul 2025 01:49 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 03 Jul 2025 01:49 PM IST
सार

Viral Video: यह कहानी है डॉ. श्रद्धा चौहान की, जिन्होंने 80 साल की उम्र में स्काईडाइविंग कर भारत की सबसे उम्रदराज महिला स्काईडाइवर का रिकॉर्ड अपने नाम किया। अपने जन्मदिन पर उन्होंने 10 हजार फीट की ऊंचाई से छलांग लगाई और नया मुकाम हासिल किया।

विज्ञापन
80 year old grandmother jumped from a height of 10 thousand feet Video goes Viral on Internet
80 साल की महिला ने लगाई आसमान से छलांग - फोटो : इंस्टाग्राम @skyhighindia

विस्तार

जब मां का जन्मदिन आता है तो ज्यादातर लोग उन्हें उनकी पसंद की चीज़ें जैसे साड़ी, ज्वेलरी या किचन का सामान गिफ्ट करने के बारे में सोचते हैं। मगर एक रिटायर्ड आर्मी अफसर ने अपनी मां का 80वां जन्मदिन इतने अनोखे तरीके से मनाया कि जिसने भी देखा, हैरान रह गया। उन्होंने अपनी मां को 10 हजार फीट की ऊंचाई से स्काईडाइविंग कराकर जन्मदिन का तोहफा दिया। हर कोई दादी की खूब तारीफ कर रहे हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
यह कहानी है डॉ. श्रद्धा चौहान की, जिन्होंने 80 साल की उम्र में स्काईडाइविंग कर भारत की सबसे उम्रदराज महिला स्काईडाइवर का रिकॉर्ड अपने नाम किया। अपने जन्मदिन पर उन्होंने 10 हजार फीट की ऊंचाई से छलांग लगाई और नया मुकाम हासिल किया। खास बात यह है कि डॉ. चौहान को सर्वाइकल स्पॉन्डिलोसिस और स्पाइनल डिस्क जैसी गंभीर समस्याएं थीं, फिर भी उन्होंने हार नहीं मानी और अपने सपने को पूरा कर दिखाया। यह स्काईडाइव हरियाणा के नारनौल एयरस्ट्रिप पर हुआ, जो दिल्ली से करीब दो घंटे दूर स्थित है। यही देश का एकमात्र सर्टिफाइड सिविल ड्रॉप जोन भी है। इस मौके पर उनके बेटे रिटायर्ड ब्रिगेडियर सौरभ सिंह शेखावत भी मौजूद थे, जो भारत के सबसे सम्मानित सेना अधिकारियों में से एक हैं। उन्होंने अपनी मां को इस सपने को सच करने में पूरी मदद की।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Skyhigh (@skyhighindia)

विज्ञापन
विज्ञापन



मां-बेटे दोनों होते हैं खुश
वीडियो में देखा जा सकता है कि ब्रिगेडियर शेखावत अपनी मां को छलांग के लिए तैयार करते हुए स्ट्रेचिंग करवा रहे हैं और गियर पहनने में मदद कर रहे हैं। जहाज से छलांग लगाने से पहले वह अपनी मां के गाल पर किस करते हुए हैप्पी बर्थडे कहते हैं। इसके बाद दोनों ने एक साथ छलांग लगाई और लैंडिंग के पल भी कैमरे में कैद हो गए, जिसमें मां-बेटे दोनों की खुशी साफ झलक रही थी।

वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
यह वीडियो स्काईहाई इंडिया @skyhighindia ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिसे 1 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। जैसे ही डॉ. चौहान ने लैंड किया, वहां मौजूद लोग उन्हें जन्मदिन की बधाई देने और उनका उत्साह बढ़ाने के लिए जमा हो गए। वीडियो पर लोगों ने डॉ. चौहान के साहस की जमकर सराहना की। एक यूजर ने लिखा, “यहां तो युवा भी स्काईडाइविंग से डरते हैं और इन्होंने 80 की उम्र में ऐसा कर दिखाया।” दूसरे ने कहा, “ये महिला सच में निडर हैं।” डॉ. श्रद्धा चौहान ने इस मौके पर कहा, “मुझे हमेशा से आसमान में उड़ने की ख्वाहिश थी। मेरे बेटे ने आज मेरा यह सपना पूरा कर दिया। यह मेरे लिए गर्व का पल है।”

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed