{"_id":"6871f86e6f571e8f0507845f","slug":"45-year-old-man-harassed-a-female-office-colleague-wrote-i-am-already-yours-chat-goes-viral-on-internet-2025-07-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Viral Post: 45 साल के आदमी ने ऑफिस की महिला कलीग को किया परेशान, लिखा- मैं पहले से तुम्हारा हूं, चैट वायरल","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
Viral Post: 45 साल के आदमी ने ऑफिस की महिला कलीग को किया परेशान, लिखा- मैं पहले से तुम्हारा हूं, चैट वायरल
Sat, 12 Jul 2025 11:25 AM IST
दीक्षा पाठक
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Sat, 12 Jul 2025 11:25 AM IST
सार
Viral Post: इस पोस्ट में महिला ने बताया है कि दो साल पहले वह एक व्यक्ति के साथ एक ही कंपनी में काम करती थी। वे सिर्फ सहकर्मी थे, कोई निजी या दोस्ताना संबंध नहीं था। कंपनी बंद हो जाने के बाद दोनों के बीच कोई संपर्क नहीं रहा। लेकिन हाल ही में वह शख्स दोबारा उसकी जिंदगी में लौट आया है और परेशान करने लगा है।
विज्ञापन
ऑफिस कलीग ने महिला को किया परेशान
- फोटो : रेडिट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्यार के दो पहलू होते हैं। एक जिसमें दोनों लोग एक-दूसरे के प्रति भावनाएं रखते हैं और दूसरा, जो पूरी तरह से एकतरफा होता है। आमतौर पर लोग समान प्रेम की बात करते हैं, लेकिन एकतरफा प्यार कई बार भ्रम, जुनून और परेशानी की हद तक जा पहुंचता है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर वायरल हुई एक पोस्ट में एक महिला ने इसी तरह की मुश्किल स्थिति साझा की है, जिसने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है। कई लोग इस पोस्ट में बताए गए व्यक्ति की भी खूब आलोचना कर रहे हैं। तो आइए जानते हैं कि महिला ने पोस्ट में क्या बताया है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट
इस पोस्ट में महिला ने बताया है कि दो साल पहले वह एक व्यक्ति के साथ एक ही कंपनी में काम करती थी। वे सिर्फ सहकर्मी थे, कोई निजी या दोस्ताना संबंध नहीं था। कंपनी बंद हो जाने के बाद दोनों के बीच कोई संपर्क नहीं रहा। लेकिन हाल ही में वह शख्स दोबारा उसकी जिंदगी में लौट आया है और परेशान करने लगा है। महिला की मानें तो पहले उसने इंस्टाग्राम पर मैसेज भेजना शुरू किया और फिर जैसे-तैसे उसका मोबाइल नंबर हासिल कर लिया। इसके बाद व्हाट्सएप पर उसने 32 से भी ज्यादा मैसेज भेज दिए, जिनमें वह महिला से अपने प्यार का इजहार करता है और इस रिश्ते को दोनों तरफ से मानने का दबाव बनाता है।
विज्ञापन
शख्स ने महिला को भेजे ये मैसेज
उसके मैसेज कुछ इस तरह के हैं, "तुम असली हो, मैं असली हूं", हम दोनों प्यार में हैं। यही सच्चाई है। मैं पहले से ही तुम्हारा हूं, तुम मेरी हो। किसी पैरेलल यूनिवर्स में। तुम मुझे तुमसे प्यार करने से नहीं रोक सकती। मैंने तुम्हें उसी तरह प्यार किया जैसे तुमने मुझे। क्या तुम्हारे पास अपने दिल की आवाज न सुनने की कोई वजह है?"
विज्ञापन
महिला ने शख्स को कर दिया ब्लॉक
महिला ने रेडिट पर लिखा कि दो साल पहले उनके बीच कोई दोस्ती नहीं थी। फिर भी अब वह व्यक्ति खुद ही मान बैठा है कि दोनों एक-दूसरे से प्रेम करते हैं। महिला ने बताया कि जब उसने उसे इंस्टाग्राम पर ब्लॉक कर दिया तो वह किसी तरह उसके घर आ धमका। उस समय घर में माता-पिता भी थे, इसलिए वह कोई विवाद नहीं चाहती थी। उसने उससे कहा, "अभी चले जाओ, मैं तुम्हें अपना नंबर देती हूं और बाद में बात करूंगी।" इसके बाद से वह लगातार व्हाट्सएप पर परेशान कर रहा है।
महिला को परेशान कर रहा था आदमी
महिला ने अपनी पोस्ट में चिंता जताई है कि अब उसकी मानसिक स्थिति पर इसका असर पड़ रहा है और वह खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। उसने लिखा कि शायद उस व्यक्ति को मानसिक रूप से उपचार की आवश्यकता है और पूछा कि ऐसी स्थिति में उसे क्या करना चाहिए। यह पोस्ट रेडिट यूजर ने शेयर किया और लिखा, "45 साल का आदमी मुझे परेशान कर रहा है" कैप्शन के साथ साझा की। इसमें उसने उस व्यक्ति द्वारा भेजे गए मैसेज के स्क्रीनशॉट भी पोस्ट किए हैं। अब तक इस पोस्ट को 650 से ज्यादा अपवोट और 200 से अधिक कमेंट्स मिल चुके हैं।
पोस्ट पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
रेडिट यूजर्स इस मामले पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई लोगों ने महिला को सलाह दी है कि वह अपने परिवार को इस बारे में तुरंत बताए। एक यूजर ने सुझाव दिया, "अपने माता-पिता को बताओ कि कोई व्यक्ति लगातार तुम्हारा पीछा कर रहा है और परेशान कर रहा है। उससे साफ कह दो कि तुम कोई संपर्क नहीं चाहतीं।" वहीं एक और ने कहा कि मामला गंभीर है और सीधे पुलिस में शिकायत दर्ज की जानी चाहिए।