फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bizarre News ›   21 year old Anup ojha eat diet of 10 people alone in a quarantine centre in Buxar

क्वारंटीन सेंटर में अकेले ही 10 लोगों के बराबर खाना खा रहा यह युवक, बनाते-बनाते रसोइया हुआ परेशान

Thu, 28 May 2020 06:06 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Thu, 28 May 2020 06:06 PM IST
विज्ञापन
21 year old Anup ojha eat diet of 10 people alone in a quarantine centre in Buxar
अनूप ओझा - फोटो : Twitter/@manojkumarmukul

कोरोना के डर से दूसरे राज्यों से अपने गृहराज्य में आ रहे लोगों को क्वारंटीन सेंटरों में रखा जा रहा है, जहां उनके खाने-पीने का भी इंतजाम सरकार की ओर किया गया है। देश में कई क्वारंटीन सेंटर तो खराब व्यवस्थाओं या फिर अन्य कारणों से चर्चा में हैं, लेकिन बिहार के बक्सर का एक क्वारंटीन सेंटर एक खास वजह से देशभर में मशहूर हो गया है। दरअसल, यहां रह रहे 21 वर्षीय अनूप ओझा ज्यादा खाने की वजह से चर्चा में हैं। 

विज्ञापन


वह ज्यादा खाते हैं, इसके बारे में तब पता चला जब वह क्वारंटीन सेंटर में एक दिन 85 लिट्टी अकेले ही खा गए। 40 के आसपास रोटी और 10-20 प्लेट चावल खाना तो उनके लिए आम बात है। क्वारंटीन सेंटर को अगर छोड़ दिया जाए तो वहघर पर भी रहते हैं तो इतना ही खाना खाते हैं। गांव वालों की मानें तो अनूप एक बार 100 समोसे तक खा गए थे। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, अनूप राजस्थान में रहकर काम करते हैं। वहां से लौटने के बाद ही उन्हें बक्सर में क्वारंटीन किया गया। ऐसा नहीं है कि अनूप अधिक खाने की वजह से बहुत ज्यादा मोटे-ताजे हैं। उनका कद-काठी सामान्य है और वजन भी करीब 70 किलो है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्हें ज्यादा खिलाने में क्वारंटीन सेंटर के व्यवस्थापक को तो कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन उनके लिए खाना बनाने में रसोइये की हालत खराब हो जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि ऐसा नहीं है कि अनूप सिर्फ ज्यादा खाते ही हैं बल्कि वो आम लोगों की तुलना में ज्यादा काम भी करते हैं। वह अकेले ही 5-6 लोगों के बराबर काम कर देते हैं। जब अनूप के ज्यादा खाने की बात अंचलाधिकारी तक पहुंची तो वह खुद उनसे मिलने भी आए थे। उन्होंने क्वारंटीन सेंटर के व्यवस्थापक को निर्देश दिया है कि अनूप जितना खाना चाहें, उतना उन्हें दिया जाए। उनके खाने में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed