फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Result Bihar : bihar daroga result 2024 by bpssc.bih.nic.in bihar daroga cut off 2024 bihar news

Bihar Daroga Result 2024 : बिहार पुलिस अवर निरीक्षक परीक्षा का अंतिम परिणाम आया, 1275 दारोगा चुने गए

Tue, 09 Jul 2024 05:05 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 09 Jul 2024 05:05 PM IST
सार

Bihar News : बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विस कमीशन ने बिहार सरकार के गृह विभाग (आरक्षी शाखा) के अंतर्गत बिहार पुलिस में पुलिस अवर निरीक्षक पद की रिक्तियों के विरूद्ध अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों का परीक्षाफल जारी कर दिया है।

विज्ञापन
Result Bihar : bihar daroga result 2024 by bpssc.bih.nic.in bihar daroga cut off 2024 bihar news
बीपीएसएससी ने बिहार दारोगा का रिजल्ट जारी कर दिया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार सरकार के गृह विभाग (आरक्षी शाखा) के अंतर्गत बिहार पुलिस में पुलिस अवर निरीक्षक के 1275 पदों पर बहाली की प्रक्रिया मंगलवार को अंतिम रूप से पूरी हो गई, जब बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विस कमीशन ने परिणाम जारी कर दिया। 1275 पदों की रिक्तियों के विरूद्ध अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों का परीक्षाफल जारी कर दिया गया है। इसमें 822 पुरुष, 450 महिला और तीन ट्रांसजेंडर हैं। बिहार सरकार के गृह विभाग (पुलिस) की इस भर्ती में जो भी उम्मीदवार शामिल हुए हैं, वह यहां क्लिक कर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


प्रारंभिक परीक्षा में 25405 अभ्यर्थी सफल हुए थे
एसआई पद के लिए मुख्य लिखित परीक्षा रविवार 25 फरवरी को दो पालियों में आयोजित की गई थी। मुख्य लिखित परीक्षा में दो पेपर थे। पहले पेपर में कुल 23957 उम्मीदवार शामिल हुए थे और दूसरे पेपर में कुल 23948 उम्मीदवार उपस्थित हुए थे। इसमें 7,623 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए थे। इनका प्रमाण पत्र वेरिफिकेशन 10 जून से लेकर 19 जून तक शहीद राजेन्द्र प्रसाद सिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय गर्दनीबाग में हुआ था। वहीं प्रारंभिक परीक्षा में कुल 25 हजार 405 अभ्यर्थी को सफल हुए। यह परीक्ष पिछले साल 17 दिसंबर को ली गई थी। इसमें कुल 5 लाख 36 हजार 754 उम्मीदवार शामिल हुए थे। 
विज्ञापन

ऐसे चेक करें रिलल्ट

जो भी उम्मीदवार जो बीपीएसएससी एसआई मुख्य लिखित परीक्षा में शामिल हुए थे, वे नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपना परिणाम देख सकते हैं:
  • बीपीएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, "परीक्षाफल: बिहार सरकार, गृह विभाग (आरक्षी शाखा) के अंतर्गत बिहार पुलिस में पुलिस अवर निरीक्षक पद की रिक्तियों के विरूद्ध अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों का परीक्षाफल.” पर क्लिक करें।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी जहां उम्मीदवार अपना रोल नंबर देख सकते हैं।
  • पेज डाउनलोड करें और परिणाम जांचें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed